Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2014 में भारत जहाँ आर्थिक दृष्टि से विश्व में 10वें स्थान पर था, वहीं आज चौथे स्थान पर पहुँच चुका है, और शीघ्र ही हम तीसरे स्थान पर पहुँचने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित…
Indian Railway : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत अब वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, इसकी जानकारी ट्रेन रवाना होने से ठीक 24 घंटे पहले ही दे दी जाएगी। अब तक यात्रियों को यह अपडेट सिर्फ 4 घंटे पहले मिलता था, जिससे उन्हें आखिरी वक्त तक असमंजस में रहना पड़ता था। लेकिन इस नई सुविधा से यात्री पहले से तय कर सकेंगे कि उन्हें यात्रा करनी है या दूसरा विकल्प चुनना है। बीकानेर डिवीजन में इस सिस्टम का ट्रायल शुरू हो चुका है और…
रायपुर। CG Fire Department Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें बेरोजगार युवाओं के लिए साय सरकार ने एक बार फिर नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार अब अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है। यहां स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पदों पर भर्ती होगी। बता दें आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 31 जुलाई तक रहेगी। आवेदक छग पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकतें है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर इस भर्ती के संबंध में जानकारी दी…
बालोद – जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक बहू ने सास के ताने से परेशान होकर उसकी जान ले ली है। बताया जा रहा है कि मृतिका सास अपनी बहू का अक्सर बांझ कहकर ताने दिया करती थी। इस बात से नाराज बहू ने हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के वक्त मृतिका का बेटा और पति घर पर मौजूद नही थे। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार…
CG Khel Alankaran Purushkar: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Sports and Youth Welfare Department) ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय खेल अलंकरण पुरस्कारों (Sports Decoration Awards) की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पहचान और प्रोत्साहन देना है। इच्छुक आवेदकों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 तय की गई है। शहीदों के नाम पर पुरस्कार, खिलाड़ियों को मिलेगा आर्थिक संबल इस साल भी पुरस्कारों को राज्य के वीर शहीदों के नाम पर समर्पित किया…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी करने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने हालिया फैसले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का वेन्यू घोषित किया है। यह मुकाबला 23 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। इस निर्णय से पूरे प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। चौथी बार रायपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी रायपुर (Raipur Cricket Stadium) में यह चौथी बार है जब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड…
रायपुरः दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विकास कार्य के कारण आए दिन ट्रेनों को रद्द कर दिया जा रहा है। जिसके की सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर रेलवे ने 21 से 26 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनों रद्द कर दिया है। जिसे लेकर रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के आरवीएच-आरएसडी सेक्शन में प्रीएनआइ, एनआइ दोहरीकरण कार्य का कार्य चल रहा है। इसी कारण इस रूट पर चलते 21 जून से…
कोरबा। बाकी मोगरा थाना के अंतर्गत एक राजमिस्त्री की खून से लथपथ लाश मिली है। लाश मिलने की खबर के बाद पूरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वारदात की सूचना के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचकर तस्दीक कर रही है। बता दें कि बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत बांकी 2 में तिरिथराम यादव पिता पंचराम यादव उम्र 40वर्ष का शव घर के आंगन में लहू लूहान हालत में पड़ा है कि सूचना पर सीन ऑफ क्राईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरीया वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान आरक्षक राजेश…
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर लोगों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार की सुबह निगम का तोड़ू दस्ता वहां फिर से तोड़फोड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंचा तो स्थानीय लोग विरोध करने लगे। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ विरोध करने लगे। लोगों की नाराजगी और विरोध बढ़ता देख आखिरकार पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके से 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष समेत 50 लोग गिरफ्तार Raigarh News: गिरफ्तार…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक बीएसएफ जवान को उसके सहकर्मी ने ही गोली मार दी। दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया है कि जवान ने अपने साथी पर ही गोलियां बरसा दीं। घटना में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैनात 19वीं बटालियन के BSF जवान एसके मिश्रा ने अपने साथी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपना आपा खो दिया और एक के…
