Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..

    August 2, 2026

    स्केटिंग रोलर शू पहनकर भारत भ्रमण पर निकला युवा पहुंचा खल्लारी, मां खल्लारी के दर्शन कर डोंगरगढ़ के लिए हुआ रवाना

    August 2, 2026

    नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान : युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»CRIME NEWS : सास ने मारा ताना, तो बहू ने हंसिए से काट डाला, गिरफ्तार 
    बड़ी खबर

    CRIME NEWS : सास ने मारा ताना, तो बहू ने हंसिए से काट डाला, गिरफ्तार 

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालोद – जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक बहू ने सास के ताने से परेशान होकर उसकी जान ले ली है। बताया जा रहा है कि मृतिका सास अपनी बहू का  अक्सर बांझ कहकर ताने दिया करती थी। इस बात से नाराज बहू ने हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के वक्त मृतिका का बेटा और पति घर पर मौजूद नही थे। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

    हत्या की ये वारदात बालोद के ग्राम बघमरा की है। जानकारी के मुताबिक खिलेश्वरी देवांगन का विवाह 18 अप्रैल 2017 को बालोद जिले के ग्राम बघमरा में टिकेंद्र देवांगन से हुआ था। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी विवाहिता की गोद सूनी रहने से सास-ससुर उससे नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि संतान नही होने की बात को लेकर अक्सर खिलेश्वरी देवांगन को उसकी सास बांझ कहकर ताने मारा करती थी। इस बात को लेकर कई बार परिवार में झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला सामाजिक बैठक तक पहुंच गया।

    बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता काफी चिढ़चिढ़ी हो गयी थी। 10 जून को खिलेश्वरी के पति पति टिकेंद्र का जन्मदिन था। लिहाजा जन्मदिन मनाने के लिए टिकेंद्र एक दिन पहले ही विशाखापट्टनम चला गया था। खिलेश्वरी के ससुर सोनू देवांगन सुबह के वक्त अपनी बेटी सीमा देवांगन के यहां देवरी गए थे। इसी दौरान सास गीता देवांगन और बहू खिलेश्वरी के बीच एक बार फिर बहस हो गया। दोपहर के वक्त हुए इस बहस में सास गीता देवांगन ने एक बार फिर बहू को ताना मारते हुए बांझ कह दिया।

    इस बात से नाराज खिलेश्वरी ने किचन में रखे हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद आरोपी खिलेश्वरी ने पड़ोसियों के घर जाकर उसकी सास द्वारा खुद को हंसिया से काट लेने की जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेह के आधार पर खिलेश्वरी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की । मौके पर मिले साक्ष्य और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बहू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

    BALOD NEWS IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..

    August 2, 2026

    स्केटिंग रोलर शू पहनकर भारत भ्रमण पर निकला युवा पहुंचा खल्लारी, मां खल्लारी के दर्शन कर डोंगरगढ़ के लिए हुआ रवाना

    August 2, 2026

    नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान : युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..

    Vinod GuptaAugust 2, 2026264 Views

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.