Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 1, 2026

    महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    Blog

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 1, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    आरंग।आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-1 के अंतिम लीग मुकाबले में सृजन सोनकर स्कूल आरंग ने गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को 09 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।मैच में गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सृजन सोनकर स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तामेश ने सर्वाधिक 36 रन, तौसीफ ने 19 रन और दक्ष जोशी ने 14 रनों का उपयोगी योगदान दिया। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरफ से मोनिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अरमान, चिन्मय और मान को 1-1 सफलता मिली।112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम 18.5 ओवरों में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए पृथ्वी (22 रन), समर (19 रन) और लक्ष्य चेलक (17 रन) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सृजन सोनकर स्कूल के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का मुजाहिरा किया; तौसीफ ने 2 विकेट चटकाए, वहीं दक्ष जोशी, पुष्पेंद्र धीवर और भावेश सोनकर ने 1-1 विकेट हासिल कर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले तौसीफ चौहान (19 रन व 2 विकेट) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनल टीमें तय हो गई हैं। फाइनल में प्रवेश के लिए पहला सेमीफाइनल स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद बनाम द आरंभ स्कूल नरदहा और दूसरा सेमीफाइनल पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग बनाम सृजन सोनकर स्कूल आरंग के बीच खेला जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण

    November 1, 2026

    राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता की धूम-सुआ, करमा और पंथी की धुनों पर झूमे दर्शक-मंच से मिली विकास कार्यों की सौगात

    November 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    Vinod GuptaNovember 1, 20261 Views

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    • महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
    • छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण
    • राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता की धूम-सुआ, करमा और पंथी की धुनों पर झूमे दर्शक-मंच से मिली विकास कार्यों की सौगात
    • सतनामी समाज के 16 गवां परिक्षेत्र का नया गठन-सामाजिक एकता पर दिया जोर-संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.