Author: Khabar Chhattisgarh News
Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज…
डोंगरगढ़। डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां घर में अकेली युवती को देखकर युवक ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहींं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि, उसके माता पिता नहीं है। वह अपने भाई के साथ रहती है। 21 जून जब उसका भाई काम पर गया था और वह घर में अकेली थी।…
हाथरस। रविवार को उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के कैलोरा चौराहे के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 11 साल के मासूम अली की दर्दनाक मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही बस में सवार अली का सिर, खिड़की से बाहर झांकने के दौरान बगल से गुजर रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गया। इस भयावह मंजर ने हर देखने वाले की रूह कांप दी। बता दें कि घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की है। मकसूद नगर से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ…
रायगढ़। फिर लाल हुई रायगढ़ की सड़क। कोसमनारा बाबा धाम के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोपेड सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
राजनांदगांव। शहर में पिछले लगभग 20 दिनों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक पखवाड़े के भीतर ही दो लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया है। स्वस्थ विभाग द्वारा 27 लोगों की जांच में 6 पॉजिटिव और 2 लोगों की मौत कोरोना के गंभीर स्थिति को दर्शाता है, हलंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई है उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित होना बताया जा रहा है । बीते दिनों शहर में कोरोना…
रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई शुरूआत हो रही हैं। उन्होंने…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित…
महासमुंद: जिले के बागबाहरा ब्लॉक बोडीदादर निवासी पवन सिंग ठाकुर साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगो ने बैंक खाता, फोन पे बंद होने और केवायसी कराने का डर दिखाकर ओटीपी लिया और बैंक खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित पवन सिंग ने बताया कि नए नंबर से फोन आया और कहा कि एक्सिस बैंक रायपुर के देवेंद्र नगर शाखा का कर्मचारी बताकर कर बैंक खाता बंद होने, फोन पे बंद होने की बात कही और नए केवायसी करने के लिए ओटीपी पूछा, जिसके बाद से ही खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए कट…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 55.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 188.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। नारायणपुर जिले में सबसे कम 13.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 74.4 मि.मी., सूरजपुर में 86.4 मि.मी., बलरामपुर में 187.7 मि.मी., कोरिया में 127.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 55.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 38.6…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी प्रभारी सचिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इसी कड़ी में वे आज रायपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा और कहा कि आज प्रदेश के कांग्रेस संगठन के जो प्रमुख विभाग हैं उन सब की एक बैठक ली जाएगी। अब तक जो हमने काम किए हैं उसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। अभी से ही हम अपने संगठन को पुख्ता करना चाहते हैं। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जो बदलाव करना है उसी पर विस्तार से चर्चा होगी। आगे उन्होंने विधायकों की बैठकों को लेकर कहा की आज रात को सभी…
