Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे के परिवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। वे शहीद ASP की पत्नी, दो बच्चे और आकाश राव के माता पिता समेत ससुराली परिजनों से भी मिले। शाह ने परिजनों को पूरी सरकार के साथ होने का भरोसा दिलाया और परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।शाह 15 मिनट से ज्यादा समय से परिजनों के साथ रहे। इस बीच यह जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा कैंसल कर दिया गया है। अब वे नारायणपुर के फोर्स के कमांडरों से रायपुर में ही…
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार ब्लॉक के सराईपाली में नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने ग्राम पंचायत सराईपाली की कोटवारी जमीन पर 20 साल से अवैध कब्जा जमा रखा था। करीब 23 एकड़ सरकारी जमीन पर कंपनी का कब्जा फर्जी तरीके से किया गया था, जिसकी पुष्टि के बाद विभाग ने कंपनी को 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। कैसे हुआ मामला उजागर? जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से राजस्व विभाग को इस जमीन पर…
रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। कुल 268 करोड़ रुपये की लागत से ये संस्थान विकसित किए जा रहे हैं।…
रायपुर। राजधानी के सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई शराब में कीड़ा निकलने से मदिरा प्रेमियों में हड़कंप मच गया है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक छेरीखेड़ी शराब दुकान से गोवा ब्रांड की देशी शराब की बोतल खरीदकर ले गया। जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें कीड़ा तैरता मिला। युवक ने नाराज होकर शराब की बोतल वापस करने की कोशिश की, लेकिन दुकान कर्मियों ने न सिर्फ बोतल बदलने से इनकार कर दिया बल्कि उससे बदसलूकी भी की। ग्राहक का आरोप है कि शराब की पैकिंग…
Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर ये काम नहीं कराया, तो राशन मिलना हो जाएगा बंद.…
रायपुर। भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड ” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है। अगर राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराया, तो मुश्किल में पड़ जायेंगे। सरकार इस बार केवाईसी को लेकर काफी सख्त है। लिहाजा 30 जून तक आखिरी मियाद रखी गयी है। अगर आपने अब तक राशन कार्ड का e-KYC नहीं कराया है, तो अब समय…
Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 23 जून 2025 को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है। शिवभक्तों के लिए यह दिन विशेष फलदायक माना जाता है। यहां पढ़ें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल। तिथि और व्रत आज की त्रयोदशी तिथि रात 10:10 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। शिवोपासना के लिए यह संपूर्ण दिन अत्यंत शुभ है। विशेष रूप से प्रदोषकाल में भगवान शिव…
Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि…
अमित शाह का ऐलान-छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय तारीख- 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त
अमित शाह ने युवाओं से की अपील- हथियार डालिए, सरकार पर भरोसा कीजिए रायपुर। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का केंद्र सरकार का अभियान और तेज़ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब बारिश में भी नक्सल विरोधी अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में सरकार ने विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में तेज़ी से काम किया है और ऑपरेशन को गति दी है। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। सरेंडर करने का आखिरी मौकाअमित शाह ने…
छत्तीसगढ़ । यह कार्रवाई भाजपा के कार्यालय प्रभारी और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से हुआ है। राजनीति और अफसरशाही के सबसे चर्चित ठगी मामलों में से एक में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को EOW और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भोपाल से हिरासत में लिया है। वह पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था। क्या है पूरा मामला? स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 15 करोड़ रुपये ठगने का आरोप केके…
रायपुर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बंजारी में 40 एकड़ के परिसर में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
