Author: Khabar Chhattisgarh News
जशपुर :- जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में साजबहार में हत्या की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है।आरोपी ने मां समेत दो बच्चों को नदी के किनारे गाड़ दिया था।जब नशे की हालत में आरोपी ने पुलिस को वाक्या बताया और पुलिस ने खोजबीन शुरु की तो मामले का सच सामने आ गया। साजबहार के उतियाल नदी में महिला और दो मासूम बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों शव नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर रेत में दबे हुए बरामद किए गए हैं। मृतकों में बताया जा रहा है कि जिस महिला का शव मिला है वह…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमानों में बदल के साथ बारिश दर्ज हो रही है। पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग आदेश जारी करते हुए राज्य के 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और संचालन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी (BIU) और ऑडिट शाखा जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ किया…
Israel- Iran war: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और इज़राइल के बीच “पूर्ण और समग्र” युद्ध विराम की घोषणा कर दी है लेकिन उनके इस ऐलान के कुछ घंटों बाद, ईरान ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर “कोई समझौता” नहीं हुआ है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें इस युद्ध को जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बशर्ते कि इज़राइल अपना आक्रमण बंद कर दे। सीजफायर घोषणा…
रायपुर। राजधानी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद किया गया, फिर उसमें सीमेंट डालकर पेटी में भरकर इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शव की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा अगस्त-सितम्बर 2025 सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी ओपन परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 03 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। हायर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 03 सितम्बर तक और हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक संपन्न होंगी। परीक्षाएं प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। राज्य ओपन स्कूल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा समय-सारणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर…
शिक्षा और संस्कार: उज्ज्वल भविष्य का आधार” शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है- अनुज तिल्दा। अंतर्गत ग्राम टोहडा के शास. उच्च. माध्य. विद्यालय में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वज मनाया गया इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा व धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहेइस अवसर पर देश के भविष्य, छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री, साईकल, वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं और बच्चो के साथ वृक्षारोपण भी किये|इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बच्चों को नेलसन…
रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है। वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट का कब्ज़ा मिला और न ही परियोजना पूरी हुई। छत्तीसगढ़ रेरा की जांच में पाया गया…
Aaj Ka Panchang, 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार (24 जून 2025) को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से विशेष मानी जाती है और मंगलवार का दिन भी शक्ति व साहस का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप इस दिन कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो दिन के शुभ और अशुभ समयों की जानकारी अवश्य ले लें। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जो सौम्यता और रचनात्मकता का प्रतीक है। साथ ही शूल योग प्रातः 9:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद एक अनुकूल समय की शुरुआत…
