Author: Khabar Chhattisgarh News
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकटों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि बढ़ती मेंटेनेंस लागत और ऑपरेशनल खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। किस श्रेणी में कितना बढ़ा किराया? दैनिक यात्रियों को राहत शहरों में सबअर्बन ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिली है। तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम असर क्या होगा? रेलवे का दावा है कि ये बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और दलालों पर लगाम कसने…
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की प्रगति और केंद्र-राज्य समन्वय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह परिषद मध्य भारत के विकास के लिए एक सशक्त मंच बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। नक्सलवाद पर निर्णायक बढ़त, बस्तर में नई विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और राज्यों के समन्वय से छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 114 करोड़ की मंजूरी दी है। जिसके तहत दूरस्थ शहरों में जैसे सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी में लाइब्रेरी खुलेगी। 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनेंगे। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। नगरीय प्रशासकीय विभाग ने कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर शामिल हैं। इससे…
रायपुर। कैबिनेट में हुए अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल 18 जून को कैबिनेट की हुई बैठक में अहम निर्णय लेते हुए पुलिसकर्मियों की मृत्यु पर दिवंगत के परिजनों को अन्य विभाग में भी नौकरी देने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में हुए नक्सली हमले में शहीद एडिश्नल एसपी आकाश राव की शहीद पत्नी को नियुक्ति देने के लिए ये संशोधन किया था। अब इस संबंध में जीएडी ने कैबिनेट के निर्णय को अधिसूचित कर दिया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सीएसपी स्तर पर कामकाज में बड़ा फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत सीएसपी निमितेष सिंह को अब सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सकरी, तारबाहर और तोरवा थानों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि सीएसपी सिद्धार्थ बघेल को सिटी कोतवाली, कोनी, सरकंडा, मोपका चौकी और सीपत थाना का जिम्मा दिया गया है। दोनों अधिकारियों के कार्यों की निगरानी एएसपी राजेंद्र जायसवाल करेंगे, जो इन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सीधी नजर रखेंगे।
बिलासपुर : न्यायधानी में सीजी पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इस घटना के पता चलते ही गहरा सदमा पहुंचा है. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मामले की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सीपत नहरपारा निवासी सेवा निवृत बांगो परियोजना लेखापाल बीआर सत्यार्थी की 4 बेटी और एक बेटा है. सबसे छोटी बेटी वीलिना सत्यार्थी पीएससी को तैयरी कर रही थी.…
राजनांदगांव : जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते 20 दिनों में तीन लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हालाँकि मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियाँ थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी। फिलहाल 2 सक्रिय मरीज, लेकिन सतर्कता बढ़ाई गई जिले में अभी दो सक्रिय कोरोना मरीज हैं, लेकिन संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं अस्पतालों में बनेगा अलग वार्ड इस संबंध में जिला प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें…
रायपुर: देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी…
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है और हत्या के आरोप में दो संदिग्धों, अंकित उपाध्याय और शिवानी उपाध्याय, को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण पैसे का लेनदेन था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकित उपाध्याय, जो पेशे से वकील है, ने किशोर पैकरा की हत्या की। मृतक का शव एक स्टील के ट्रंक में सूटकेस के अंदर सीमेंट डालकर…
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। कल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर चर्चा हुई। सरकार को घेरने को लेकर करेंगे चर्चाछत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से सुकमा राजीव भवन को कुर्क करने,…
