Author: Rekhraaz Sahu
वीडियो – छपोराडीह सिरपुर मार्ग पर दिखा टाइगर शिक्षक ने किया मोबाइल के कैमरा में कैद…. महासमुंद – सिरपुर क्षेत्र हाथियों के विचरण क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं लगातार हाथियों की धमक सिरपुर क्षेत्र पर रहता है लेकिन आज गुरुवार शाम 5:45 के आसपास छपोराडिह सिरपुर मार्ग पर अचानक से राहगीरों को टाइगर दिख गया। शिक्षक काशीराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5:45 के आसपास मैं अपने ग्राम बांसकुंडा से सिरपुर की तरफ कार से जा रहा था मेरे साथ ग्राम पंचायत बंदोरा के सचिव ओम प्रकाश पटेल भी थे कि अचानक मुख्य मार्ग पर…
राजिम नगरी साहित्यकारों से समृद्ध है….. दण्डी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ संत समागम में संपन्न हुआ संगोष्ठी का भव्य आयोजन राजिम। राजिम कुंभ कल्प में ग्यारहवें दिन संत समागम परिसर में साहित्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन चक्र महामेरू पीठाधिपति स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ द्वारा किया गया। जिसमें अंचल के विभिन्न साहित्यकारों ने भाग लिया। आयोजन के प्रारंभ में स्वामी जी के शिष्यों व ऋषि कुमारों ने दीप प्राकट्य कर एवं मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित ब्रम्हदत्त जुगल किशोर शास्त्री ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के शिल्पी पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अथक परिश्रम से आज चारों…
श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। उक्त बातें श्रम मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में कही। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित थी। बैठक में श्रमायुक्त एवं सहसचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर…
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 09 मार्च को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसानों का महाकुंभ (किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन) कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर चर्चा में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 09 मार्च को प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण…
राजिम कुंभ कल्प के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी राजिम। राजिम कुंभ कल्प में श्रीकुलेश्वर महादेव मंदिर के पास बने सांस्कृतिक मंच में स्थानीय कलाकार शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकांे से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। मंच पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक, लोक कलामंच, भजन संध्या, रामायण, पंथी, सुआ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखर रही है। मेला के 12वें दिन चौबेबांधा के श्रीराम दरबार मानस मंडली द्वारा रामायण की प्रस्तुति दी। जिसमें हनुमान जी द्वारा माता सीता को खोजने लंका जाने वाले पात्र का बताया। कार्यक्रम की…
राजिम कुंभ कल्प मेला में श्रद्धालुओं को मिल रहा निशुल्क भोजन भंडारा राजिम। राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। राइस मिल एसोसिएशन द्वारा नेहरू घाट से श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग में विशाल पंडाल लगाया गया है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी दिया जा रहा है। भंडारे के प्रबंधन व्यवस्था में पीबीएस ऑयल प्लांट धमतरी, सीता ऑयल प्लांट दुर्ग, रामदेव ऑयल प्राइवेट लिमिटेड ब्रम्हबपुरी (महाराष्ट्र), प्रहलाद अग्रवाल, स्व. दीपा धामेजानी की स्मृति में संदीप धामेजानी, फूलचंद अग्रवाल की स्मृति में मनमोहन अग्रवाल, प्रतीक पूजा अग्रवाल…
महासमुंद जिले के सपोस मे 6 हत्यारो ने मिलकर की एक हत्या…. ज़मीन के पुराने विवाद व अपने नाती से हुए विवाद बना कारण….. महासमुंद जिले के ग्राम सपोस मे दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी मोतीराम ध्रुव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव के साथ आरोपी मनोहर धृतलहरे के कोठार ज़मीन को लेकर विवाद था तथा कल रात को मृतक शंकर ध्रुव नाती अजय ध्रुव व उसके दोस्त के साथ सोमनाथ, तपुराज, हेमंत के साथ भी आरोपी हेतराम, मनोहर देवराज, करन, चंद्रप्रकाश तथा सुनील हाथ मुक्का से मारपीट किए. जिस पर मृतक शंकर ध्रुव के द्वारा…
नवीन मेला मैदान चौबेबांधा मार्ग से धूल खाते मेला में पहुंच रहे श्रद्धालुगण…इस बार राजिम कुंभ कल्प में सड़कों की आधी अधूरी तैयारी से राहगीर हो रहे परेशान राजिम 5 मार्च। रुकिए…। क्या आप नवीन मेला मैदान राजिम परसवानी चौबेबांधा मार्ग से होकर राजिम कुंभ कल्प मेला जा रहे हैं। संभल जाइए, क्योंकि इस सड़क मार्ग पर धूल का गुबार उठता है सड़क पक्की होते हुए भी कच्ची है। सड़क मार्ग पर हुए गड्ढे में गिट्टी और मुरम डाल दिया गया है। पेंच वर्क के नाम पर राहगीर मुसीबत में फंस रहे हैं। सावधानी के बतौर आंखों में चश्मा, कान…
सीर्धी भर्ती शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 6 से 7 मार्च तक..काउंसिलिंग में कुल 1021 अभ्यार्थी शामिल
सीर्धी भर्ती शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 6 से 7 मार्च तक..काउंसिलिंग में कुल 1021 अभ्यार्थी शामिल शिक्षक सीर्धी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की पंचम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 6 मार्च 2024 दोपहर 3 बजे से 7 मार्च 2024 रात्रि 10 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईटhttps://eduportal.cg.nic.in/में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टलhttps://eduportal.cg.nic.in/पर देखी जा सकती है। उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1021 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया…
प्रदेश में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजन 07 मार्च को राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से ऑनलाईन जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में होगा पहली बार राशि अंतरणछत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ महतारी वन्दन योजना अंतर्गत अगर अभी तक आधार सीडीग KYC नही कराये हो तो आज ही बैंक जाकर…
