Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    October 21, 2026

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»NCC अधिकारी नीरज साहू की रैंक सेरेमनी-राष्ट्रसेवा के संकल्प को मिली नई पहचान
    Blog

    NCC अधिकारी नीरज साहू की रैंक सेरेमनी-राष्ट्रसेवा के संकल्प को मिली नई पहचान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 2, 2026196 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    NCC अधिकारी नीरज साहू की रैंक सेरेमनी-राष्ट्रसेवा के संकल्प को मिली नई पहचान

    आरंग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व 5 CG बटालियन NCC, रायपुर में आयोजित गरिमामय रैंक सेरेमनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई, आरंग के NCC अधिकारी नीरज साहू को सेकंड ऑफिसर के रूप में रैंक प्रदान की गई। 5 CG बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर, लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा रैंक सेरेमनी संपन्न कराई गई। यह अवसर विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा।
    NCC अधिकारी नीरज साहू ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), कामटी, महाराष्ट्र में आयोजित 60 दिवसीय NCC अधिकारी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। लगभग दो माह तक चले इस गहन प्रशिक्षण के दौरान सैन्य अनुशासन, ड्रिल, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास, प्रशिक्षण कौशल एवं राष्ट्रसेवा से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें सेकंड ऑफिसर के रूप में रैंक प्रदान की गई।नीरज साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई, आरंग में खेल एवं NCC गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है।रैंक सेरेमनी के अवसर पर नीरज साहू ने कहा कि NCC युवाओं को केवल अनुशासन और नेतृत्व ही नहीं सिखाता, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। वे भविष्य में भी NCC कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें देश और समाज के प्रति समर्पित, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NCC कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट, परेड एवं विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता है। NCC कैडेट्स की अनुशासित कदमताल देश की युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई, आरंग के लिए यह उपलब्धि विशेष गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार ने नीरज साहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के NCC कैडेट्स अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।“एकता और अनुशासन” के मूल मंत्र के साथ NCC युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करता है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व संपन्न हुई यह रैंक सेरेमनी देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को और प्रबल करने वाला गौरवपूर्ण अवसर रही।ग्राम पंचायत भिलाई से सरपंच नीलकंठ निर्मलकर, शाला परिवार से शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गणेश राम निर्मलकर,प्राचार्य श्रीमती पुष्पा निषाद, व्याख्याता चंदु लाल साहू, अंजना मसीह, चम्पा साहू,गोविन्द गुप्ता, भोला सोनी, प्रधान पाठक डॉर्थी तांडी, संकुल समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला पुष्पलता चंद्राकर, पुष्पा चंद्रा कर, तृप्ति शर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनायें दी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    October 21, 2026

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    Vinod GuptaOctober 21, 2026105 Views

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल
    • आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.