Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..

    June 4, 2026

    स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही-रेत और मुरम के अवैध परिवहन में लगे 04 हाइवा जप्त

    June 4, 2026

    आरंग के लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ का राष्ट्रीय दूरदर्शन पर चयन-इस तारीख को होगा प्रसारण

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»देखिए कौन-कौन है जिले के अग्निवीर….भर्ती अभियान के तहत चयनित 10 अग्निवीरों का कलेक्टर ने किया सम्मान
    छत्तीसगढ़

    देखिए कौन-कौन है जिले के अग्निवीर….भर्ती अभियान के तहत चयनित 10 अग्निवीरों का कलेक्टर ने किया सम्मान

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 14, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देखिए कौन-कौन है जिले के अग्निवीर….भर्ती अभियान के तहत चयनित 10 अग्निवीरों का कलेक्टर ने किया सम्मान

    जिले में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के विशेष पहल पर दी गई थी निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शनमहासमुंद 14 मार्च 2024/ अग्निवीर भर्ती अभियान 2023 के तहत जिले में 10 युवाओं का चयन थल सेना के अग्निवीर के रूप में हुआ है। आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने चयनित अग्निवीरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, प्रशिक्षण समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र श्री ओमप्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने इस अवसर पर युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपसे जिले के युवाओं को बहुत उम्मीद है। युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि जिले के महाविद्यालयों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में जाकर मार्गदर्शन देवें ताकि अन्य युवा भी प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि जिन गांवों से आप निकलकर सेना में भर्ती हुए है उन गांवों में भी विशेष प्रशिक्षण और सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी तथा स्पोर्टस के लिए विशेष प्रयास किए जायेंगे। ताकि गांव के अन्य युवा भी इस अवसर का लाभ उठा सके और अग्निवीर जैसे कार्यक्रमों में चयनित हो सके।

    इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह भी दिया गया। चयनित अग्निवीरों में लोकेश कुमार मिर्धा, सुनील, कोहिनुर मिरी, सहिल कुमार, संजय कुमार साहू, हेम कुमार विशाल, राहुल पटेल, लोकेश, सोमेश चक्रधारी एवं कुलेश्वर का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 21 मार्च 2024 तक थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 377 युवाओं का पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर के विशेष प्रयास से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कैम्प लगाए गए थे। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..

    Rekhraaz SahuJune 4, 2026

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.