Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026

    निजीकरण,आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा के विरोध मे कलेक्टर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»सरकारी घास जमीन पर कब्जे की नीयत से काटे पेड़…. शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच कर की कार्रवाई
    आप की खबर

    सरकारी घास जमीन पर कब्जे की नीयत से काटे पेड़…. शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच कर की कार्रवाई

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 15, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरकारी घास जमीन पर कब्जे की नीयत से काटे पेड़…. शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच कर की कार्रवाई

    महासमुंद/ जिले में पेड़ की अवैध कटाई रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार शिकायत प्रशासन तक पहुंच रहे हैं, फिर भी पेड़ काटने वाले पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, कुछ दिन पहले ही 70 से 80 पेड़ों की रातों-रात कटाई परसवानी में सरपंच द्वारा कर दिया था जिसकी शिकायत लगातार ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है।

    वही बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम मामाभांचा में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से पेड़ की कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम के खेम प्रसाद पटेल के द्वारा अपनी लगानी जमीन से लगे हुए घास जमीन पर कब्जे की नीयत से राजस्व की जमीन पर लगे 30 से 40 पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर दिया। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो तत्काल पटवारी और तहसीलदार को सूचना दिया गया, जिस पर से नायब तहसीलदार के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पेड़ों की अवैध कटाई की लकड़ी को पंचायत के सुपुर्द किया गया।

    आपको बता दे की मामाभांचा ग्राम पंचायत के सामने ग्रामीणों ने उक्त घास भूमि को बालवाड़ी बनाने के लिए आरक्षित किया गया था जिस पर से ग्रामीणों के द्वारा खेल मैदान बनाकर उसमें खेल से संबंधित सामान लगाने की योजना बनाई थी जिस पर बालवाड़ी के सामान की भी खरीदी कर लिया गया है और लगाने की सोच रहे थे कि अचानक से सरकारी जमीन की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई शुरू हो गई और घास जमीन को कब्जा किया जा रहा है


    जानकारी के अनुसार राजस्व जमीन पर सेन्हा, बेहडा, कसही, सेमरा जैसे 30 से 40 पेड़ की कटाई कर दिया है। वही मामले पर नयाब तहसीलदार ने बताए कि मौके पर जाकर जांच किया गया है और ग्रामीणों की शिकायत सही पाया गया है। पंचनामा तैयार कर ग्राम पंचायत के कोटवार और उप सरपंच को सुपुर्द किया गया है।

    प्रायः देखा जा रहा है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों पर लगातार पेड़ों की कटाई किया जा रहा है और ना ही ग्राम पंचायत स्तर पर या राजस्व स्तर पर लकड़ी काटने वाले परमिशन ले रहे हैं, जिसके कारण पेड़ काटने वाले ठेकेदार के भी हौसले बुलंद है। बाहर से आकर ठेकेदारों के द्वारा भोले भाले किसानों को पेड़ कटवाने के लिए कहते हैं और अंधाधुंध पेड़ की कटाई कर रातों-रात ट्रैक्टर या पिकअप में डालकर परिवहन कर लेते हैं। बड़ा सवाल यहां भी उठता है की लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है और परिवहन हो रहे हैं लेकिन वन विभाग की टीम अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    Vinod GuptaJuly 22, 202679 Views

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.