Author: Rekhraaz Sahu
सघन आबादी के बीच खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत वर्कशॉप को बंद कराने पार्षद के नेतृत्व में मोहल्लेवासियो ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन नवापारा राजिम :- नवापारा नगर के रायपुर रोड वार्ड क्र.01 में एफसीआई के सामने रहने वाले लोगो ने आवासीय सघन आबादी के मध्य खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत, वर्कशॉप, डेंटिंग, पेंटिंग व वेल्डिंग कार्य को प्रतिबन्ध लगाने को लेकर वार्ड पार्षद रवि साहू के नेतृत्व में कलेक्टर रायपुर को आवेदन सौंपा हैँ. ज्ञात हो की इससे पहले भी पीड़ित लोगो ने खुले परिसर में में चल रहे मोटर गैरेज व मरम्मत…
सोहम हॉस्पिटल लभरा खुर्द महासमुंद में दिनांक 31 मार्च दिन रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें निःशुल्क 20 से अधिक मरीजों का डॉक्टर सोमी चंद्राकर के द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी एवम महिलाओं का जांच किया गया एवं 26 से अधिक मरीजों का डॉक्टर युगल चंद्राकर , उत्कर्ष वर्मा एवम सोहम की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें अन्य अन्य रोगों के मरीज जैसे , जोड़ो के दर्द , पेट संबंधी समस्याओं , पथरी , पेट मे जलन गैस , चमड़ी , के रोग साइटिका , सर्वाइकल , दाद खाज खुजली , इत्यादि बीमारियों का…
रंग पंचमी पर नगर के मंदिरों में जमकर उड़े अबीर गुलाल, फाग गीतों से गूंज उठा समूचा गगन मंडल नवापारा राजिम। रंगों व गुलाल का पर्व होली के साथ ही रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों श्री राधा कृष्ण मंदिर श्री सत्यनारायण मंदिर (कंसारी समाज ) में रंग पंचमी के अवसर पर संध्या जमकर अबीर गुलाल उड़े। उक्त अवसर पर नगाड़े की थाप पर लोग झूमने लगे। इस अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट कमेटी के मोहन अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, डॉ प्रकाश गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे वहीं श्री…
मदिरा प्रेमियों को अब सुबह 1 घंटे लेट मिलेगा शराब… समय में हुआ परिवर्तन छत्तीसगढ़ में अब सभी शराब दुकाने सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगी। आबकारी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले शराब दुकानों का संचालन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक होता था।शासन निर्णय के अनुपालन में महासमुन्द कलेक्टर के आदेशानुसार अब 01 अप्रैल 2024 से ज़िले की समस्त मदिरा दुकानें सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगी।
महतारी वंदन योजना बड़ी अपडेट- 1 अप्रैल को ना करें राशि का इंतजार..खाते में आएगी इस तारीख को पैसा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि महिलाओं के खाते में पहुंच चुकी है अब उन्हें दूसरी किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी मुख्यमंत्री ने इसका कारण वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं की राशि जारी करने के…
नगर की बेटी हर्षा काबरा बनी डॉक्टर, नगर वासियों ने दी बधाइयां नवापारा राजिम।नगर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ किशोर काबरा की सुपुत्री एवं सालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति के संस्थापक राजू काबरा की भतीजी हर्षा काबरा ने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर की डिग्री हासिल कर ली। जो माहेश्वरी समाज ही नहीं वरन नगर सहित अंचल के लिए गौरव की बात है। हर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय स्व. बजरंगलाल काबरा – श्रीमती विद्यादेवी काबरा को दिया. हर्षा के डॉक्टर बनने पर नगर सहित अंचल से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जिनमें प्रमुख रूप से डॉ राजेन्द्र गदिया,…
सोनकर समाज नवापारा इकाई का चुनाव हुआ संपन्न….होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन मोहनलाल सोनकर हुए अध्यक्ष निर्वाचित नवापारा राजिम :- छत्तीसगढ़ सोनकर समाज पंजीयन क्रमांक 3275 नवापारा राज इकाई का चुनाव व होली मिलन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ. जिसमे सर्वसम्मति से नवापारा इकाई सोनकर समाज के अध्यक्ष के रूप में मोहनलाल सोनकर, उपाध्यक्ष रामेश्वर (अप्पू ) सोनकर, महामंत्री राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष लव सोनकर, उपमंत्री नीलमणि सोनकर, उपमंत्री घनश्याम सोनकर, शिक्षा विकाश अध्यक्ष राजेश सोनकर निर्वाचित हुए. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को केंद्रीय पदाधिकारी कोषाध्यक्ष रमेश सोनकर द्वारा उनके दायित्वों के प्रति वफादार रहने और निष्ठां के साथ कार्य…
शहर में हथियार लेकर घूमने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… कुछ दिन पहले हुआ था सीसी टीवी का वीडियो वायरल…. महासमुंद – नगर के गुडरुपारा में हथियार लेकर घूमने वाले लोगो के विडियो वायरल हुआ था जिसमे रात्रि 1 बजकर 45 मिनट के आस पास पांच युवक हाथ मे डंडा , फरसा आदि लिये घुम रहे थे ,जो वहाँ लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के द्वारा पुलिस की 5 टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त वायरल वीडियों में शामिल…
वायरल फीवर या बुखार होने पर बदन दर्द के साथ थकान, जोड़ों में दर्द, सर्दी लगना, सिर दर्द और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होने लगती है. मौसम मे हो रहे बदलाव के साथ खान-पान और लाइफस्टाइल में भी बदलाव आता है, जिसकी वजह से बीमारीयों और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है.देखा जाए तो ज्यादातर लोग खराब दिनचर्या और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से कई गंभीर बीमारीयों की चपेट में आ रहे हैं. मौसमी फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो हर उम्र के लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. ऐसे में…
कवासी लखमा होंगे बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार….कोंटा विधानसभा में 6 बार के अजेय विधायक है कवासी लखमा। पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा को कांग्रेस पार्टी ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने यहाँ वर्तमान सांसद दीपक बैज की टिकिट काट दी है। कवासी लखमा कांग्रेस सरकार के दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों के प्रभारी रह चुके है ऐसे में लखमा विपरित लहर में भी भाजपा के लिए सरदर्द साबित होने वाले है। भाजपा से प्रत्याशी बनाये गए महेश कश्यप चुनावी और भाजपा की राजनीति में नए नवेले है दूसरी तरफ…
