Author: Rekhraaz Sahu

छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन ] नेत्र सहायक अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सोनकर को (संगठन सचिव )की जिम्मेदारी महासमुंद।छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया से नेत्र सहायक अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सोनकर को संगठन सचिव की जिम्मेदारी प्रांत अध्यक्ष श्री अनिल पांडे द्वारा सौंपी गई।इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष श्री विपिन प्रधान, वरिष्ठ सलाहकार श्री किशन चंद्राकर, जिलाध्यक्ष श्री भानु डडसेना सहित अन्य पदाधिकारियो ने नये दायित्व के लिए हर्ष व्यक्त किये । सभी ने भूपेन्द्र सोनकर को नई जिम्मेदारी के…

Read More

जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न होने पर ग्रामवासियों ने दी जनपद पंचायत घेराव की चेतावनी पिथौरा (महासमुंद)।जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत डोंगरपाली के ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों द्वारा जांच पूर्ण होने के बावजूद जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर महासमुंद, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामवासियों ने बताया कि 08 मई 2025 को उन्होंने श्रीमान कलेक्टर महासमुंद के समक्ष ग्राम पंचायत डोंगरपाली से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की थी। इस पर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए थे,…

Read More

महासमुंद: भालू के हमले में दो ग्रामीण घायल महासमुंद: कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में मंगलवार सुबह भालू के हमले से दहशत फैल गई।सुबह करीब 7 बजे तालाब किनारे कचरा फेंकने गई दान बाई ठाकुर (60) पर भालू ने हमला किया। उन्हें सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं।इसी दौरान अपने खेत जा रहे छबिलाल साहू (55) पर भी भालू ने हमला किया, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट लगी। दोनों घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 5 भालुओं का झुंड देखा गया है, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल…

Read More

सरपंच की अनूठी पहल, ग्राम बेमचा में तीसरी आंख से निगरानी महासमुंद। जिला मुख्यालय से लगे आदर्श ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर व पंचायत के पदाधिकारियों ने गांव की सुरक्षा व निगरानी को लेकर बेहतर पहल की है। गांव की निगरानी अब तीसरी आंख से की जाएगी । ग्राम पंचायत की पहल पर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग ग्राम पंचायत सरपंच व पूरे पंचायत प्रतिनिधि करेंगें। ग्राम पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार विमर्श किया गया है। उसके बाद सीसी टीवी कैमरा लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने…

Read More

महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञान महासमुंद।बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण महासमुंद के वार्ड नंबर 14, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ी नाली का पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस गंभीर शिकायत पर नगर पालिका (नपा) उपाध्यक्ष देवीचंद राठी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। श्री राठी ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नपा के सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर और जीतू सोनी सहित पूरी सफाई टीम…

Read More

लाफिन खुर्द में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्राम सभा, बुजुर्गों का हुआ सम्मान लाफिन खुर्द, 2 अक्टूबर।ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासन के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती माधुरी चौहान ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों तक पहुँचाई और बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महासमुंद में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,समाज में अनुभव का असली पाठशाला है हमारे वरिष्ठ जन _ सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी वृद्धजनों को शाल,श्रीफल,देकर सम्मानित किया गया 500 वृद्धजनो को छड़ी,श्रवण यंत्र, ट्राई सायकल,साड़ी,धोती व्हील चेयर प्रदान किया गया*01 अक्टूबर,महासमुंद।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शंकराचार्य भवन में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला एवं पुरुष शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक…

Read More

महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा – विष्णुदेव के सुशासन में विकास नहीं रुकेगा महासमुंद। महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 02 प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसमें भलेसर – कनेकेरा – महादेवघाट मार्ग और ग्राम चिंगरौद से हथखोज मार्ग शामिल है। इस सौगात के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विष्णुदेव के सुशासन में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, हमारे विधानसभा…

Read More

अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर करूंगा सेवा, उनके सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर उनकी सेवा करेंगे। बहनों की सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया है। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ऐसी बहनें जिनकी शादी होने वाली है उनको शादी का जोड़ा, इसके अलावा माताओं-बहनों को साड़ी वितरण भी किया।…

Read More

ग्राम खट्टी में कांस्य पदक विजेता तोरण यादव का भव्य स्वागत ग्राम खट्टी निवासी तोरण यादव ने इंटरनेशनल योगासन पैरामेडिकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजयी होकर जब वे अपने जन्मभूमि ग्राम खट्टी लौटे, तो ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गाँव में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खट्टी की सरपंच श्रीमती अनीता मोती मेहरा, उप सरपंच श्रीमती प्रभा ध्रुव, जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा बाई ध्रुव, ग्राम प्रमुख राजेश निषाद, दिनेश ध्रुव, खेमराज ध्रुवंसी, दूज राम पटेल, रामकुमार पटेल, गोविंद यादव, श्रीकांत शर्मा, प्रखर साहू, राजू मिर्धा, मोतीलाल मेहरा,…

Read More