Author: Rekhraaz Sahu
बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सपरिवार मॉ खल्लारी के दरबार पहुंच किया दर्शन पुजन खल्लारी/ छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधान सभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव ने क्वांर नवरात्र पर्व के विशेष मौके पर खल्लारी प्रवास के दौरान अपने धर्मपत्नी वर्षा ध्रुव, सुपुत्र चित्रांश ध्रुव व कोविंद ध्रुव सहित सपरिवार पहाडी वाली खल्लारी मातेश्वरी का दर्शन पुजन किया। इस दौरान पहाडी ऊपर मंदिर के महराज ने विधिवत पुजा अर्चना कराया। जहां विधायक जनक ध्रुव ने श्रध्दा पुर्वक माॅ खल्लारी के समक्ष मत्था टेंका। साथ ही इस दौरान उनके सभी निज सुरक्षा अधिकारीयों ने भी माॅ खल्लारी का दर्शन…
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व पूजन हुआ। कार्यक्रम में सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी बधाई देने पहुंचे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की…
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी उम्र 23 वर्ष निवासी तुपकबोरा थाना बागबाहरा के द्वारा थाना खल्लारी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.09.2025 को अपने मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डीलक्स क्र0 CG 06 GH 7863 से खल्लारी मंदिर बोधन चक्रधारी के साथ घुमने आया था। दोपहर करीबन 01 बजे अपने मो0सा0 को नारियल दुकान के सामने खड़ी कर पहाड़ी उपर मंदिर दर्शन करने गये थे। जो दोपहर 03 बजे वापस आकर देखा तो जहां अपना मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां नही था। आसपास पता किया, कही नही मिला। पुरानी इस्तेमाली मो0सा0…
सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर की अद्भुत परंपरा – प्रतिदिन बदलती है माता की प्रतिमा की पेंटिंग और श्रृंगार सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर की अद्भुत परंपरा – प्रतिदिन बदलती है माता की प्रतिमा की पेंटिंग और श्रृंगारदुर्ग। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशभर के मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना और विशेष आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग जिले के गंजपारा स्थित सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में विगत 46 वर्षों से एक अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। यहां नवरात्रि के अवसर पर 18 भुजाओं वाली माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है और प्रतिदिन उनका नया श्रृंगार किया जाता है।विशेषता यह…
आरंग एतिहासिक दृष्टी से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी – डा रमेन्दनाथ मिश्र उपरोक्त विचार बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में छत्तीसगढ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन में डा रमेन्द्रनाथ मिश्र ने रखे। दिनांक 12 सितम्बर को आयोजित व्याख्यान आरंग नगर के पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं सुप्रसिद्ध इतिहासकार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफ़ेसर रमेन्द्र नाथ मिश्र आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर के स्वागत भाषण से हुआ।…
जब जनता भर रही है गड्ढे, तो प्रशासन किस काम का? साराडीह–बरोंडा मार्ग पर जय महामाया शीतला जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरे। यह काम प्रशासन का होना चाहिए था, मगर यहां जनता ही सड़क दुरुस्त करने उतरी। सवाल यह है कि आखिर टैक्स देने वाले लोगों को बार-बार अपनी सुरक्षा के लिए क्यों मजबूर होना पड़ता है? लगातार मीडिया में इस सड़क की बदहाली पर रिपोर्टें छपती रहीं, दर्जनों हादसे भी हुए, लेकिन प्रशासन की आंखें नहीं खुलीं। जब यह सड़क ठीक थी, तो कलेक्टर से लेकर बड़े अधिकारी रायपुर तक इसी…
नवरात्र पर सोहम हॉस्पिटल लभरा खुर्द द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे 10 दिनों तक अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क परामर्श महासमुंद जिले के लभरा खुर्द स्थित सोहम हॉस्पिटल इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व पर सामाजिक दायित्व निभाते हुए विशेष पहल कर रहा है। 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे 10 दिनों तक अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क परामर्श सेवा दी जाएगी। इस अवधि में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर – डॉ. युगल चन्द्राकार (एम.डी. एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) डॉ. सोमी चन्द्राकार (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. गौरव साहू (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) अपनी सेवाएँ…
लाफिन खुर्द में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण,शासकीय दर पर किया गया यूरिया का वितरण 20 सितंबर,महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम लाफिनखुर्द के मेसर्स आर.के. ट्रेडर्स में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर 72 बोरी यूरिया पाया गया, जिसे कृषकों को शासकीय दर (266 रुपये प्रति बोरी) पर वितरित किया गया। वितरण के समय सहायक संचालक कृषि डॉ परमजीत सिंह, उर्वरक…
80 कर्मचारियों की ज्वाइनिंग की झूठी अफवाह का खंडन महासमुन्द, 17 सितम्बर।छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को लगातार 31वें दिन भी जारी रही। इस बीच 80 कर्मचारियों की ज्वाइनिंग की जानकारी को संघ ने भ्रामक बताते हुए सख्त खंडन किया है। जिला इकाई ने बताया कि वास्तव में केवल 25 से 30 नए कर्मचारी, जिनकी सेवा अवधि एक वर्ष है, उन्होंने प्रदेश इकाई के निर्णय अनुसार ज्वाइनिंग की है। जबकि जिला मुख्यालय कार्यालय में कार्यरत मात्र 10 से 12 कर्मचारियों से पुनः हड़ताल में शामिल होने का निवेदन किया गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि हड़ताल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिरपुर-पटेवा मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम महासमुंद।सिरपुर पटेवा मंडल में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंधेश्वर नाथ नदी किनारे एवं ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए मंडल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और मंदिर व नदी किनारे सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में प्रभारी गोपी ध्रुव (महामंत्री) के नेतृत्व में बलराम निषाद, रोशन यादव, देवेंद्र सेन, गुलशन धीवर, सुनील…
