Author: Rekhraaz Sahu

सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु केसवर्कर पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू 29 अक्टूबर को महासमुंद, 14 अक्टूबर 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में दैनिक कार्यां के संचालन के लिए केसवर्कर के एक पद पर सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिकवेन्द्र जटवार ने बताया कि इस पद के लिए केवल पात्र महिला आवेदकों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9ः00 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए…

Read More

विकसित भारत बिल्डथान 2025 के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री बात करेंगे बेलसोंडा विद्यालय की मेघना औऱ अहिल्या से llll विकसित भारत बिल्डथान 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के तीन जिलों का चयन हुआ है जिसमे हमारे महासमुंद जिले से कक्षा दसवीं की छात्रा कु. मेघना चंद्राकर औऱ कक्षा बारहवीं की छात्रा कु. अहिल्या साहू से आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बात करेंगे l बेलसोंडा विद्यालय की मेघना औऱ अहिल्या से आज सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच उक्त कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अटल नवाचार मिशन (AIM ) के सहयोग से…

Read More

वन विकास निगम क्षेत्र में दाखिल हुआ हाथी, घोघीबहार से लोहारडीह रोड पार किया आज दिनांक 11/10/2025 को एक दतैल हाथी कक्ष क्रमांक 857 से निकलकर ग्राम घोघीबहार से लोहारडीह रोड को पार करते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 856 के जंगल में प्रवेश किया है।यह जामबाड़ी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।— ⚠️ हाई अलर्ट ग्राम:घोघीबहार, बंजारी, लोहारडीह, कोडार, कौवाझर— 📢 सावधानी हेतु अपील:सभी आसपास के ग्रामीणों से अनुरोध है किहाथी के निकट न जाएंभीड़ न लगाएंआवाज़ या पटाखों से हाथी को न डराएं किसी भी स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को दें

Read More

महासमुंद जिले के ग्राम गौरखेड़ा में एक दतैल हाथी बस्ती क्षेत्र से होकर गुज़रा और कक्ष क्रमांक 64 एवं 438 के जंगल की ओर प्रवेश कर गया है।वन विभाग ने आसपास के गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। ⚠️ हाई अलर्ट ग्राम: गौरखेड़ा, सोरिद, बनसिवनी, लोहारडीह, घोघीबहार, बंजारी, कोडार संभावना है कि यह हाथी आज सुबह-सुबह रायपुर से सरायपाली एनएच-53 मार्ग को पार कर सकता है।इसलिए नीचे बताए गए गांवों के निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है — 🚨 अलर्ट ग्राम: पिरदा, बिरबीरा, बांसकुड़ा, मालीडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, परसाडीह, लहंगर, मोहकम, खड़सा, फुसेराडीह वन विभाग…

Read More

ग्राम पंचायत बांसकुडा के सचिव निलंबित,श्री किशोर कुमार ध्रुव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार महासमुंद 10 अक्टूबर 2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सचिव श्री जगदीश ध्रुव को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आदेश के अनुसार श्री ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं दी जा रही थी तथा संपर्क करने पर भी वे जवाब नहीं देते थे। ग्राम पंचायत बांसकुड़ा…

Read More

ग्राम बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन महासमुंद। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहें। विकास कार्यों में हाईस्कूल बम्हनी में अहाता व विभिन्न गली में सीसी रोड निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण का भूमि पूजन किया गया। वहीं हाइ मास्क लाइट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा हाईस्कूल प्रांगण में अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद नगर में विजयादशमी उत्सव: ‘पथ संचलन’ और ‘बौद्धिक सभा’ से जाग्रत हुआ सामाजिक चेतना महासमुंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महासमुंद नगर के शहीद भगत सिंह बस्ती में विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम अभूतपूर्व उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। शहीद भगत सिंह बस्ती के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दोपहर 2:30 बजे एकत्र हुए। संघ स्थान पर संपत और ध्वज प्रणाम के बाद स्वयंसेवकों ने घोष वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक पथ संचलन निकाला जो लोहिया चौक से होते हुए नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक, पुराना मछली बाज़ार से आगे बढ़ा। इसके बाद यह गंजपारा क्षेत्र में…

Read More

मिडिल स्कूल तमोरा में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस — 125 बच्चों का नेत्र परीक्षण, 3 पाए गए दृष्टिदोष से पीड़ित बागबाहरा। 09 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल तमोरा में जनजागरूकता अभियान के रूप में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ श्री ध्रुव सर, श्री चंद्राकर सर सहित सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेत्र सहायक अधिकारी भूपेंद्र सोनकर ने बताया कि विश्व दृष्टि दिवस हर वर्ष अक्टूबर माह के द्वितीय गुरुवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत लायन्स इंटरनेशनल क्लब फाउंडेशन द्वारा सन 2000 में की गई…

Read More

राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 17 अक्टूबर को महासमुंद, 9 अक्टूबर 2025/ जिले के पुलिस थाना एवं चौकियों से आबकारी एक्ट के तहत जब्त कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि कुल 133 वाहन जिनमें 28 दोपहिया वाहन, 4 चारपहिया वाहन एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। उक्त वाहनों की स्क्रैप नीलामी 17 अक्टूबर 2025 को की जाएगी।प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निर्धारित की गई है तथा निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00…

Read More

महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है एक दंतेल हाथी। वन विभाग ने किया अलर्ट आज एक दतैल हाथी वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर रेंज से निकलकर जोगीडीपा के खेत-खलिहान से होते हुए फुलझर, गनियारी की ओर बढ़ रहा है। अलर्ट ग्राम – जोगीडीपा, फुलझर, गनियारी, सिलयारी, बाहरा, खुडसा, बलरामपुर, सरकड़ा, बोरिद, नागझर, सोरिद, बनगंवा, तरजुंगा, गुंडरदेही, बम्हणदेही, नाचनबाय, मंदबाय के ग्रामीण सतर्क रहें। आज रात्रि में यह हाथी वन मंडल गरियाबंद (फिंगेश्वर रेंज) से निकलकर सुबह वन मंडल महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है। हाथियों की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। अलर्ट ग्राम – जिवतरा, धनसुली, कोना, बकमा, केशवा, खट्टी,…

Read More