Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञानमहासमुंद।
    Blog

    महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञानमहासमुंद।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञान


    महासमुंद।बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण महासमुंद के वार्ड नंबर 14, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ी नाली का पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस गंभीर शिकायत पर नगर पालिका (नपा) उपाध्यक्ष देवीचंद राठी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

    श्री राठी ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नपा के सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर और जीतू सोनी सहित पूरी सफाई टीम को तुरंत मौके पर बुलाया और नाली के भयंकर जाम को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

    जाँच में पाया गया कि पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर के घर जाने वाले रास्ते की दोनों नालियां पूरी तरह से भर गई थीं, जिसके कारण मेन रोड की नाली जाम हो गई। स्थिति को सुव्यवस्थित करने और पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए, नपा उपाध्यक्ष राठी ने सफाई प्रभारी को नाली के ऊपर के स्लैब को तोड़ने का निर्देश दिया, क्योंकि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था। वर्तमान में, जेसीबी मशीन और ड्रिल मशीन की सहायता से स्लैब हटाने और जाम खोलने का काम तेज़ी से जारी है।

    श्री राठी ने मेन रोड पर रहने वाले लोगों से नाली सफाई में सहयोग करने की अपील की है और बताया कि ज़रूरत पड़ने पर पेट्रोल पंप के पास की नाली के स्लैब को भी हटाना पड़ सकता है। नगर पालिका का सफाई अमला इस समस्या के निवारण में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

    इसके साथ ही, श्री राठी ने नयापारा, सुभाष नगर और अन्य निचली बस्तियों में निवास करने वाले लोगों से भी अपील की है कि जिनकी भी झोपड़ी या मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है, वे तत्काल तहसीलदार के यहां राजस्व परिपत्र की धारा 6 उप धारा 4 के तहत राहत राशि के लिए आवेदन करें। उन्होंने तहसीलदार से दुरभाष पर चर्चा कर कहा कि पटवारी को स्वमेव निचली बस्तियों में भेजकर आपदा राहत के प्रकरण दर्ज कराएँ और पीड़ितों को शीघ्र राहत मुआवजा प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि बीती रात की बारिश में कई झोपड़ियाँ टूट कर गिर गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    Vinod GuptaJune 25, 2026162 Views

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.