Author: Rekhraaz Sahu

लाफिन खुर्द में क्रिकेट का महासंग्राम 21 दिसंबर से होगी भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा महासमुंद- जिले के ग्राम लाफिन खुर्द में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 से होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में केवल 32 टीमों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम लाफिन खुर्द, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा, जो महासमुंद मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आयोजन को लेकर क्षेत्र…

Read More

श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और सशक्त : जिलाध्यक्ष येतराम साहू भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री आदरणीय श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला महासमुंद में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए भाजपा जिला महासमुंद की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। भाजपा जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में श्री नितिन नबीन जी…

Read More

NH-353 पर बढ़ा हादसों का खतरा: खरोरा–घोड़ारी मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे से असुरक्षा। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने कलेक्टर को लिखा पत्र, सुरक्षा उपायों की मांग महासमुंद।राष्ट्रीय राजमार्ग NH-353 पर खरोरा से घोड़ारी के बीच का मार्ग इन दिनों बढ़ती दुर्घटनाओं और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण खतरे का कारण बनता जा रहा है। जनपद पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष श्रीमति हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने इस मार्ग पर व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। उपाध्यक्ष चन्द्राकर ने बताया कि इस…

Read More

धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध किसानों की सुविधा सर्वोपरि, टोकन व्यवस्था को बनाया गया सहज रायपुर 13 दिसंबर 2025/ प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में तुलेश बरिहा का सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद पर चयन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया सम्मान खल्लारी/ खल्लारी क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम सोरम सिंघी के निवासी व शिक्षक देवलाल बरिहा का बेटा तुलेश कुमार बरिहा के छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कठिनतम परिक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद में चयन हुआ है। तुलेश कुमार बरिहा इसमें में कुल 627.5 अंक अर्जित कर उक्त पद तक पहुंचा। उनके चयन पश्चात ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू व खल्लारी व्यवसायी मनहरण गुप्ता ने उनके गृह ग्राम सोरम सिंघी…

Read More

कलेक्टर से मिले किसान, केशवा जलाशय से पानी देने की मांग खल्लारी/ केशवा नाला जलाशय चरौदा (बांध) के आश्रित ग्राम चरौदा बांध, एम के बाहरा, पड़कीपाली, तेलीबांधा आदि गांवों के किसानों ने कलेक्टर महासमुंद से मिलकर रबी फ़सल हेतु पानी कि मांग कर गुहार लगाई। किसानो ने बताया कि भारी वर्षा एवं बीमारियो के कारण इस साल क्षेत्र मे धान कि औसत उत्पादन कम हुई है। जिसकी भरपाई रबी फ़सल के धान से किये जाने कि मांग को लेकर क्षेत्र किसान कलेक्टर कार्यालय पहुचे। ग्राम पंचायत चरौदा के सरपंच नारायण सिंह ठाकुर, ओंकारबंद सरपंच दूष्यंत चंद्राकर, एम के बाहरा के…

Read More

खल्लारी में जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न, कृषि व विकास निगम के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि खल्लारी/ छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा महासमुंद जिला द्वारा ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल खल्लारी में दो दिवसीय जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन समापन हुआ। जहां समापन समारोह के मौके पर जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के राष्ट्रीय व प्रांतीय महासचिव लखनदास वैष्णव, विशेष अतिथि महासमुंद भाजपा के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम साहू, ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू…

Read More

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल..BOB फुलझर शाखा ने वितरित किए ₹7 लाख के नारीशक्ति ऋण महासमुंद। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, फुलझर शाखा ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की तीन महिला सदस्यों को “नारीशक्ति ऋण योजना” के तहत कुल ₹7.00 लाख के ऋण वितरित किए। शाखा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है, उनके नाम व स्वीकृत राशि निम्नानुसार हैं— लाभान्वित महिला सदस्य इन महिलाओं को प्रदान किए गए ऋण से वे अपने-अपने…

Read More

स्कूल के अहाता एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद। गुरुवार को ग्राम ख़ैरझिटी में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्कूल के अहाता एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अन्य अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्री सिन्हा का ग्रामीणजनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास में नए कार्यों की सौगात दे रहे…

Read More

छत्तीसगढ़ी फिल्म “हाय पईसा” 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज, जिले के पत्रकार रेखराज साहू दिखेंगे एडिशनल एसपी की भूमिका में छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “हाय पईसा” आगामी 5 दिसंबर को प्रदेशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता–निर्देशक तोरण राजपूत की इस फिल्म में मनोरंजन, रोमांच और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में सुपरस्टार मन कुरेशी और आकाश सोनी की सुपरहिट जोड़ी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएगी। वहीं संजय महानद जहां पुष्पा के दमदार किरदार में दर्शकों को प्रभावित करेंगे, तो दीवाना पटेल अपनी खास कॉमेडी शैली से दर्शकों को हँसाने तैयार…

Read More