Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और सशक्त : जिलाध्यक्ष येतराम साहू
    Blog

    श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और सशक्त : जिलाध्यक्ष येतराम साहू

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और सशक्त : जिलाध्यक्ष येतराम साहू

    भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री आदरणीय श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला महासमुंद में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए भाजपा जिला महासमुंद की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

    भाजपा जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में श्री नितिन नबीन जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट दृष्टिकोण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव संगठन को प्राथमिकता दी है तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का कार्य किया है।

    जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनेगा। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन को नई दिशा मिलेगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महासमुंद के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव एवं सह मीडिया प्रभारी आनंद साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री नितिन नबीन जी की नियुक्ति पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होगा। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन जी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कुशल मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रनिर्माण, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

    भाजपा जिला महासमुंद की ओर से व्यक्त किया गया कि आदरणीय श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जिला महासमुंद भाजपा परिवार ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaJune 18, 2026167 Views

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.