Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

    October 24, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    October 24, 2026

    26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»NH-353 पर बढ़ा हादसों का खतरा: खरोरा–घोड़ारी मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे से असुरक्षा। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने कलेक्टर को लिखा पत्र, सुरक्षा उपायों की मांग
    Blog

    NH-353 पर बढ़ा हादसों का खतरा: खरोरा–घोड़ारी मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे से असुरक्षा। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने कलेक्टर को लिखा पत्र, सुरक्षा उपायों की मांग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 14, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    NH-353 पर बढ़ा हादसों का खतरा: खरोरा–घोड़ारी मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे से असुरक्षा। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने कलेक्टर को लिखा पत्र, सुरक्षा उपायों की मांग

    महासमुंद।
    राष्ट्रीय राजमार्ग NH-353 पर खरोरा से घोड़ारी के बीच का मार्ग इन दिनों बढ़ती दुर्घटनाओं और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण खतरे का कारण बनता जा रहा है। जनपद पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष श्रीमति हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने इस मार्ग पर व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

    उपाध्यक्ष चन्द्राकर ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की अत्यधिक तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने 11 दिसंबर की एक गंभीर घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रातः लगभग 9:30 बजे डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा का काफिला रायपुर से महासमुंद आ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में गौवंश आ गया। इस घटना में सड़क किनारे चल रहे लोग भी बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे। यह घटना इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर कमी को उजागर करती है।

    तेज रफ्तार के साथ-साथ, इस मार्ग पर रात्रिकालीन अंधेरा भी दुर्घटनाओं के खतरे को कई गुना बढ़ा रहा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद या खराब पड़ी हैं। इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़ों की बढ़ी हुई डालियां (जंगलिंग) स्ट्रीट लाइट की रोशनी को ढक देती हैं, जिससे सड़क पर पर्याप्त प्रकाश नहीं पहुंच पाता और वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता।

    इन परिस्थितियों को गंभीर बताते हुए श्री हुलसी जीतेन्द्र चन्द्राकर ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर को लिखे पत्र में मांग की है कि—

    बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए

    नीचे गिरी व क्षतिग्रस्त लाइटों के स्थान पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं

    सड़क किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई जाए ताकि रोशनी बाधित न हो

    तेज गति पर नियंत्रण के लिए स्पीड साइनेज, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं

    पुलिस विभाग द्वारा नियमित पेट्रोलिंग एवं स्पीड गन से जांच की व्यवस्था की जाए

    ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए

    सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाए

    जनपद उपाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

    October 24, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    October 24, 2026

    26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    October 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

    Vinod GuptaOctober 24, 2026233 Views

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा ​आरंग। नगर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा
    • 26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति
    • शरद पूर्णिमा पर अटल विहार में सजेगा धार्मिक उत्सव-नव दुर्गा समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य भंडारा एवं विशेष अनुष्ठान
    • शरद पूर्णिमा पर भक्ति रस में डूबेगा आरंग-ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में भव्य रास गरबा, महाआरती का आयोजन-बटेगा अमृत प्रसाद
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.