Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    August 23, 2026

    सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा के दूसरा दिन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा समोदा के लिये हुआ रवाना-आस्था और एकता का दिखा संगम.

    August 23, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ी फिल्म “हाय पईसा” 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज, जिले के पत्रकार रेखराज साहू दिखेंगे एडिशनल एसपी की भूमिका में
    Blog

    छत्तीसगढ़ी फिल्म “हाय पईसा” 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज, जिले के पत्रकार रेखराज साहू दिखेंगे एडिशनल एसपी की भूमिका में

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 1, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ी फिल्म “हाय पईसा” 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज, जिले के पत्रकार रेखराज साहू दिखेंगे एडिशनल एसपी की भूमिका में

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “हाय पईसा” आगामी 5 दिसंबर को प्रदेशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता–निर्देशक तोरण राजपूत की इस फिल्म में मनोरंजन, रोमांच और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

    फिल्म में सुपरस्टार मन कुरेशी और आकाश सोनी की सुपरहिट जोड़ी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएगी। वहीं संजय महानद जहां पुष्पा के दमदार किरदार में दर्शकों को प्रभावित करेंगे, तो दीवाना पटेल अपनी खास कॉमेडी शैली से दर्शकों को हँसाने तैयार हैं।

    फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के कई खूबसूरत लोकेशनों के साथ महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र के सुकुलबाय, तुमगांव थाना और तुमगांव चौक ओवरब्रिज सहित विभिन्न प्राकृतिक वादियों में की गई है, जो फिल्म को विजुअल रूप से और भी आकर्षक बनाती है। ट्रेलर में दिखाई गई जादुई दुनिया ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, और अब दर्शक 5 दिसंबर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

    फिल्म की एक और खास बात यह है कि महासमुंद जिले के युवा पत्रकार रेखराज साहू भी इस फिल्म में एडिशनल एसपी की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इससे पूर्व वे कोविड काल में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में निर्देशन और अभिनय कर चुके हैं। अब पहली बार उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही तुमगाँव नगर पंचायत के दो सभापति एवं पार्षद रामशरण निर्मलकर और शत्रुघ्न निषाद फिल्म में हवलदार की भूमिका में नजर आएंगे वहीं जिले के ही युवा कलाकार वीरेंद्र ध्रुव और गिरधारी सही पत्रकार का रोल किए है।

    “हाय पईसा” एक पारिवारिक, मनोरंजक और रोमांच से भरपूर फिल्म है, जिसे सभी आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पत्रकार रेखराज साहू ने छत्तीसगढ़ की जनता और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 5 दिसंबर को नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    August 23, 2026

    सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा के दूसरा दिन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा समोदा के लिये हुआ रवाना-आस्था और एकता का दिखा संगम.

    August 23, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    Vinod GuptaAugust 23, 2026317 Views

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.