Author: Vinod Gupta

शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन-डा रमेन्द्रनाथ मिश्र नेआरंग के पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहरों पर दिया व्याख्यान…. आरंग।आरंग एतिहासिक दृष्टी से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी है।उपरोक्त विचार बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में छत्तीसगढ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन में डा रमेन्द्रनाथ मिश्र ने रखे। महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान आरंग नगर के पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं सुप्रसिद्ध इतिहासकार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफ़ेसर रमेन्द्र नाथ मिश्र आमंत्रित किए गए थे।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभया…

Read More

विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला-ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम आरंग।विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन शास् कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन मिल सके इसी के अंतर्गत विज्ञान संगोष्ठी विषय क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं एवं चुनौती विषय पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (पलोद) की कक्षा 10 की छात्रा भूमिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 9 वी छात्र डोमेन बघेल ने तृतीय…

Read More

महिला सशक्तिकरण में निवेश की प्रवृत्ति एक अहम भूमिका-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग, में वाणिज्य संकाय के तत्वाधान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज नई दिल्ली द्वारा एकदिवसीय वेबीनार वित्तीय साक्षरता पर महिला सशक्तिकरण, प्रेरक और शैक्षिक विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। साफ्ट स्किल प्रोग्राम के तहत ग्लोबल स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के मुख्य प्रशिक्षक और विशेषज्ञ सुश्री गौरी समुटवार के द्वारा अपने व्याख्यान में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज एवं निर्गमित विभिन्न अंशांे और प्रतिभूतियों निवेश के अवसर एवं विधि जैसे अंश म्युचुअल फंड…

Read More

गांव की बेटी ने लिखी सफलता की नई इबारत-राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित… आरंग। विकासखंड के छोटे से गांव गुजरा की बेटी मुनिया निषाद ने अपने संघर्ष और लगन से नया इतिहास रच दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा की कक्षा 11वीं की छात्रा मुनिया का चयन 06 से 09 नवम्बर 2025 तक बस्तर जिले के कांकेर में होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह सफलता न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के प्राचार्य भानुप्रताप डहरिया ने खुशी जताते हुए कहा मुनिया ने अनुशासन…

Read More

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा हेल्प कैम्प सम्पन्न” आरंग। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वे जन्मदिन पर 17 सितम्बर से “स्वस्थ नारी सशक्त अभियान ” कार्यक्रम को पूरे देश मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग मे मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ नगर पालिका आरंग सभापति स्वास्थ्य श्रींमती भानमति राकेश सोनकर के द्वारा भारत माता की शैलचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम मे संयुक्त संचालक डॉ पामभोई एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मिथलेश चौधरी विशेष उपस्थिति रही, संयुक्त संचालक…

Read More

बड़ी खबर-अवैध शराब पर आरंग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही-एक ही दिन में इतने आरोपी किये गए गिरप्तार… आरंग। आरंग शहर में अवैध शराब विक्रेताओ के विरूद्ध आंरग पुलिस द्वारा आज ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 05 लोगो को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है तथा 05 लोगो के विरूद्ध धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट एवं 01 के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की गई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मिल रही अवैध शराब बिक्री करने की सूचना आरंग स्टॉफ द्वारा तीन अलग अलग टीम…

Read More

बेटियों की सुरक्षा को लेकर सराहनीय कार्य-प्राणायाम औऱ आत्मरक्षा का यहाँ दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण आरंग।ग्राम तामासिवनी में नवजीवन मार्शल आर्ट एवं चेतना संस्था, राजिम के द्वारा ग्राम पंचायत तामासिवनी में सरपंच श्याम साहू के सहयोग से आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक योगेश्वर तारक के नेतृत्व में कॉलेज तथा स्कूल के विद्यार्थियों को प्राणायाम औऱ आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्र व छात्राओं की उत्सुकता इस तरह के कार्यक्रम के बढ़ गई है। बच्चों ने कहा आज के इस कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है।हम आज के जमाने में कहीं भी सुरक्षित नही है हमें…

Read More

21 रूपों वाली दुर्गा प्रतिमा की भव्य स्थापना-बना आकर्षण का केंद्र-सामाजिक समरसता और एकजुटता का बना प्रतीक आरंग। सर्प के वरदानी नाम से प्रख्यात ग्राम पंचायत डिघारी इस वर्ष दुर्गा उत्सव के विशेष आयोजन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। स्कूल चौक में नव युवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा इस बार 21 रूपों वाली दुर्गा प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई है, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गई है।दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया बीते वर्ष 9 रूपों वाली माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित गई थी। लेकिन इस वर्ष से विशेष निर्णय लेते…

Read More

आरंग के इस स्कूल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) का ए. आई. इंटर्नशीप प्रोग्राम हुआ शुरु आरंग।पीेएमश्री अरुंधती देवी स्कूल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) का ए. आई. इंटर्नशीप प्रोग्राम शुरु हो गया है। प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अभिषेक मास्टर ट्रेनर है जो पाईथन कोडिंग,ए.आई के उपयोगिता से जुड़ी इंटर्नशीप प्रोग्राम मे मुख्य प्रशिक्षक है । हातिम सैफी, सूरज साहू उनके सहयोगी है, जो इस कार्यक्रम मे उनका साथ दे रहे है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) के सौजन्य से पीएमश्री स्कूलों मे यहइंटर्नशीप प्रोग्राम…

Read More

विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का हुआ आयोजन-जिला स्तरीय के लिए 21 विज्ञान मॉडल का हुआ चयन आरंग। विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26, राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, तथा विज्ञान नाटिका का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा एवं संस्था के प्राचार्य श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश शर्मा एवं केरकेट्टा मैडम के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधनों के द्वारा बच्चों को विज्ञान से संबंधित ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और…

Read More