Author: Vinod Gupta
केबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब का यहाँ हुआ भव्य स्वागत-छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने पूरी निष्ठा से कार्य करने का किया वादा… आरंग। केबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार सेक्टर 27 मिनी मार्केट बालक दास चौक (नया रायपुर)आगमन पर गुरु खुशवन्त साहेब का नया रायपुर सरपंच संघ, अटल नगर भाजपा मंडल व किसान संघ प्रमुखों के सयुक्त नेतृत्व में गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ जेबीसी के माध्यम से फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया वही मैमोंटू व गजमाला भेंट कर अभिनन्दन भी किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।इस अवसर…
ABVP आरंग इकाई के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा-ये बने नगर मंत्री आरंग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आरंग इकाई की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2025-26 की घोषणा हुई है।जिसमें चुनाव अधिकारी जिला संयोजक भावेश नवरंगे की गरिमामयी उपस्थिति रहे और नवगठित कार्यकारिणी को मार्गदर्शन प्रदान किया।जिला संयोजक भावेश नवरंगे ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित, राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ पिछले 75 वर्षो से भी अधिक समय से कार्य करता आ रहा है, आरंग की नवीन कार्यकारिणी के माध्यम से यह संकल्प और सशक्त रूप में आगे बढ़ेगा।नवीन सत्र हेतु संगठन में कार्यकर्ताओं को…
पूर्व सांसद और विधायक सुनील सोनी पहुचे आरंग-जनप्रतिनिधियो और कार्यकर्ताओं ने की भेट-इन विषयो पर हुई चर्चा… आरंग। पूर्व सांसद और विधायक सुनील सोनी का महासमुन्द प्रवास के दौरान आरंग पहुचने पर नये विश्राम गृह में स्थानीय जन प्रतिनिधियो और बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ और जनप्रतिंनिधियो से भेट के दौरान नगर विकास के सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा विकास को लेकर आवश्यक टिप्स भी दिए।तथा सत्ता और संगठन में सामंजस्य बना कर काम करने की सलाह दी।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, पार्षद गण पुष्कर साहू, संतोष लोधी,…
श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न-इस वर्ष मातारानी की विसर्जन शोभा यात्रा करेगी नगर भ्रमण आरंग। श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति महामाया पारा आरंग की बैठक श्री महामाया मंदिर में संपन्न हुई ।समिति के अध्यक्ष लल्ला साहनी की अनुमति से समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा वर्ष 2023-24 का आय व्यय प्रस्तुत किया गया ।एवं आगामी वर्ष 24 25 की तैयारी की चर्चा की गई। अध्यक्ष लल्ला साहनी द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया कि विगत कई वर्षों से भक्तों के मांग को देखते हुए माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा को बस्ती में रात्रि में भ्रमण कराया जाएगा जैसे…
बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर शिवसैनिको ने सी एम ओ को सौंपा ज्ञापन-पढ़िए क्या है इनकी मांगे… आरंग।बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर शिवसैनिको ने सी एम ओ को आज ज्ञापन सौंपा है।शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर के नव निर्माण हेतु 6 करोड़ 69 लाख का वर्क आर्डर राधेश्याम अग्रवाल रायपुर को वर्ष 2023 में किया गया था। वर्क आर्डर में 18 माह में कार्य पूर्ण करने का ऑर्डर किया गया था। उक्त ठेकेदार को वर्क आर्डर के पश्चात 35 लाख 82 हजार…
स्कूल में कवि दुष्यंत कुमार की स्मृति मे काव्य संगोष्ठी का हुआ आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल आरंग में कवि दुष्यंत कुमार की स्मृति मे काव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य हरीश शर्मा ने कहा कि वह एक आधुनिक हिंदी कवि और हिंदी ग़ज़ल के अग्रदूत थे, और अपनी कविताओं के माध्यम से आम आदमी की आवाज़ को उठाते थे। उन्होंने दुष्यंत कुमार को याद करते हुए कहा “कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों ।”व्याख्याता हिंदी तथा उप प्राचार्य आकाश विश्वास ने उन्हे याद करते हुए कहा…
डॉ. नवीन मारकंडे का भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद 20 सितंबर को होगा प्रथम आरंग आगमन-सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल-होगा नागरिक अभिनन्दन… आरंग। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई थी, जिसमें आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ नवीन मारकंडे को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया गया है,महामंत्री बनने के बाद नवीन मारकंडे का प्रथम आरंग आगमन 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे हो रहा है। वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित सेवा…
माहू के प्रकोप से किसान परेशान-दवा असरहीन-सटीक दवा व तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की मांग आरंग।आरंग क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों धान की फसलों पर माहू (कीट) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। किसान लगातार दवा का छिड़काव कर रहे हैं, लेकिन कीटों पर इसका विशेष असर दिखाई नहीं दे रहा है।किसानों का कहना है कि महंगी दवाइयाँ खरीदने के बावजूद माहू का प्रकोप कम नहीं हो रहा, जिससे उनकी धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों में पीली पड़ती पत्तियाँ और सूखते पौधे किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।किसानों…
कोसल मंच में किया नगर के प्रतिभाओं का सम्मान-मैडल दे कर किया गया सम्मानित… आरंग। कोसल साहित्य कला मंच आरंग के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अरुंधती देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शैक्षिक हाल में किया गया। इस अवसर पर कवि गणों ने सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं अध्यक्षता कोसल साहित्य कला मंच के अध्यक्ष अनूपनाथ योगी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ संदीप जैन ने कहा कि नगर में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”-विशेष स्वास्थ्य अभियान जारी.. आरंग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विशेष स्वास्थ्य अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा परिवार की समृद्धि सुनिश्चित करना है।अभियान के अंतर्गत आज पीएचसी चदखुरी, आम समोदा, आम पारागांव, आम रीवा एवं आम गुल्लू आम चिरभट्टी, आम सिवनी में शिविर आयोजित किए गए।महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।उपस्थित महिलाओं ने…
