Author: Vinod Gupta

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का आरंग में हुआ भव्य स्वागत-17 सितंबर को कांग्रेस मनाएगी बेरोजगार दिवस आरंग। रायगढ़ प्रवास के दौरान आरंग पहुंचे प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा का आरंग बस स्टैंड में युवा कांग्रेस रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने आरंग के सभी युवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बस स्टैंड में स्वागत के पश्चात सजल चंद्राकर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता महासमुंद जिले के पटेवा तक प्रदेश…

Read More

मिलेट्स पर एक दिवसीय परिचर्चा का हुआ आयोजन-डॉ.खादर वली मिलेट मैन ऑफ इंडिया हुए शामिल… आरंग। आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को विज्ञान विभाग, बद्री प्रसाद लोधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत “मिलेट्स : भविष्य का एक चमत्कारिक खाद्य पदार्थ” विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिलेट्स प्रचारक एवं प्रख्यात खाद्य वैज्ञानिक डॉ. खादर वली उपस्थित रहे एवं श्री जलफल तथा डॉ किरण भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अभया रा. जोगलेकर के नेतृत्व में हुआ। दीप प्रज्वलन…

Read More

शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन-सेवानिवृत्त शिक्षको सहित ये हुए सम्मानित… आरंग। शा.पू.माध्य.शाला नकटा(गांधी ग्राम) में मंदिर हसौद के संकुल समन्वयक राजेन्द्र कुमार देवांगन की साकारात्मक सोच और पहल से “शिक्षक सम्मान समारोह” आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आरंग विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा , विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी , वार्ड पार्षद हेमराज बंजारे, शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष आरती यादव, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल बंजारे व अध्यक्षता प्रेमशिला एक्का मैडम ने किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक,युक्तियुक्तकरण में गये शिक्षक,शिक्षिकाएं साथ ही अतिथियों के रुप में प्रहलाद शर्मा,मनोज मुछावड़, नरेंद्र…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर जिला में हुआ नये अध्यक्ष की नियुक्ति-इन्हें मिली जिम्मेदारी… आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा अध्यक्ष के लिए प्रांतीय कार्यालय मे कार्यकारिणी प्रान्ताध्यक्ष भूपेंद्र राय एवं महामंत्री एस पी देवांगन के अध्यक्षता मे बैठक लिया गया रायपुर अध्यक्ष नियुक्ति के सम्बन्ध मे चारो ब्लॉक अध्यक्ष एवं बैठक मे उपस्थिति पदाधिकारीयों से अभिमत मांगा गया सभी ने एक स्वर पर सालिक नौरंगे को जिला अध्यक्ष रायपुर बनाए के लिए सहमति दिया जिस के बाद जिला अध्यक्ष चुन लिया गया नौरंगे पर संघ ने भरोसा जताया उसके लिए सभी संघ पदाधिकारयों को धन्यवाद…

Read More

ब्लॉक स्तरीय बालक बालिका शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-देखिये चयनित खिलाड़ियो के नाम… आरंग।आरंग बैडमिंटन क्लब में अयोजित ब्लॉक स्तरीय बालक बालिका शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पी. एम. श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक शाला के प्राचार्य हरीश शर्मा,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,सहायक प्राचार्य अकाश विश्वास,लोकेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में…

Read More

हिंदी दिवस-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हुआ विविध आयोजन-बच्चो को किया गया पुरस्कृत… आरंग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में खुशबू जलक्षत्री व्याख्याता हिंदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा हिंदी दिवस से संबंधित पोस्टर, भाषण, वाद विवाद,कविता, कहानी वाचन, वर्किंग मॉडल, नारे के जरिए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।प्राचार्य आज्ञाराम ठाकुर द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही विविध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति…

Read More

संभाग स्तरीय कराटे में इस स्कूल के दो छात्रो का हुआ चयन-उल्लेखनीय उपलब्धि की हासिल आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों ने खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है।कक्षा 9वीं के छात्र चिराग चंदानी का चयन अंडर-17 माइनस 58 किलो वर्ग में हुआ है, जबकि कक्षा 7वीं के महत्व नाथ योगी को अंडर-14 माइनस 30 किलो वर्ग में चुना गया है। दोनों छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।विद्यालय की प्राचार्य हरेश कुमार दास ने इस अवसर पर कहा, “हमारे छात्रों…

Read More

प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरगुजा एवं धमतरी जिला ने मारी बाजी-गुरु खुशवन्त साहेब ने बढ़ाया खिलाड़ियो का उत्साह… आरंग। सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छ.ग. के योजना अनुसार आश्विन मासे कृष्ण पक्ष पंचमी से सप्तमी तक प्रातं स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता रखा गया था। 13 सितम्बर को मुख्य अतिथि गुरू खशवंत शाहेब केबिनेट मंत्री. छ.ग. शासन कौशल विकास, तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार, अनु. जाति रहे तथा अध्यक्षता रतन चकधर अध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छ.ग. ने किया। ध्रुव कुमार मिर्धा जी अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छ.ग. शासन, डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, देवनाथ साहू अध्यक्ष भा.ज.पा. मंडल आरंग वतन…

Read More

छात्रा घर से लापता-अज्ञात शख्स पर बहला‑फुसलाकर ले जाने की आशंका-पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध… आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानसोज से एक 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 12 सितम्बर 2025 की रात से लापता है।परिवार ने पुलिस को बताया कि 12 सितम्बर की रात वे सपरिवार खाना खाकर करीब 8:30 बजे सो गए थे। लापता लड़की अपनी दो भतीजियों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात करीब 10:30 बजे लड़की की मां बाथरूम जाने के लिए…

Read More

बीमारियों की रोकथाम हेतु ग्रामीणों ने किया अनुष्ठान-निकाली शोभायात्रा आरंग। धान की लहलहाती फसलों में दवा छिड़काव के बाद तेजी से फैल रही बीमारियों से चिंतित ग्राम कुकरा के किसानों और ग्रामीणों ने शनिवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया। फसल को सुरक्षित रखने और गाँव में शांति-समृद्धि की कामना के लिए किसानों ने दिनभर कृषि कार्य रोककर पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। वहीं गाँव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपवास रखकर श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया।ग्राम के प्रमुख देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश…

Read More