Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का हुआ आयोजन-जिला स्तरीय के लिए 21 विज्ञान मॉडल का हुआ चयन
    Blog

    विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का हुआ आयोजन-जिला स्तरीय के लिए 21 विज्ञान मॉडल का हुआ चयन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 23, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का हुआ आयोजन-जिला स्तरीय के लिए 21 विज्ञान मॉडल का हुआ चयन

    आरंग। विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26, राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, तथा विज्ञान नाटिका का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा एवं संस्था के प्राचार्य श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश शर्मा एवं केरकेट्टा मैडम के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधनों के द्वारा बच्चों को विज्ञान से संबंधित ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैज्ञानिक सोच विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। विकास खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग, रवि कुमार वर्मा व्याख्याता महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा तथा, श्री गौरव वर्मा व्याख्याता सेजेस आरंग रहे। इस कार्यक्रम में पूरे आरंग विकासखंड के पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 230 प्रतिभागी छात्रों एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने 56 विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल 7 अलग अलग उपकथानकों के अंतर्गत बनाकर प्रदर्शित किया तथा “क्वांटम युग का आगाज” जैसे नवीनतम प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी के माध्यम से कुल 18 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का रोचक भाग विज्ञान नाटिका का था, जिसमें 64 प्रतिभागियों ने 8 टीमों में 8 अलग-अलग नाटकों के द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों जैसे स्वास्थ्य, स्वच्छता आधुनिक प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा और पर्यावरण जैसे विषयों पर अपने विचारों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रश्न मंच के कार्यक्रम में 15 अलग अलग स्कूलों के टीम के 30 प्रतिभागी छात्रों को भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों के सवालों से जजों ने माथा पट्टी कार्रवाई। जिसका प्रतिभागी बच्चों ने हंसी-खुशी जवाब देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाए रखा। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में जहां तीन बच्चों ने भाग लिया वहीं एकल एवं समूह प्रोजेक्ट में भी 3 टीम ने अपना भाग्य आजमाया।छात्रों के साथ-साथ उनके कुछ मार्गदर्शक शिक्षकों ने भी विज्ञान संगोष्ठी में भाग लेकर कंप्यूटर और प्रोजेक्टर इत्यादि माध्यमों की मदद से अपने विचार रखे, तो कुछ शिक्षकों ने अपने द्वारा बनाए गए सहायक शिक्षक सामग्री का प्रदर्शन किया।विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला के विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन विभिन्न स्कूलों के 15 शिक्षक जजों की टोली ने निष्पक्ष रूप से किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि सभी जजों को सर्वोत्कृष्ट परिणाम निकालने के लिए अच्छा खासा माथापच्ची करना पड़ी। शासकीय कन्या विद्यालय आरंग , सेजेस आरंग और अरुंधति देवी स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी मॉडल प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित हुए ।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के व्याख्याता श्रीमति दीक्षा सिंह और श्रीमति मधु मालवीय तथा प्यारेलाल बेलगहे का विशेष योगदान रहा।विकासखंड स्तरीय इस विज्ञान मेले से चयनित सभी छात्रों को 26 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तर के कार्यक्रम में आरंग विकासखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।इस प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए विभिन्न उपविधावों के अंतर्गत कुल 21 विज्ञान मॉडल का चयन किया गया है। इसके साथ ही साथ 3 विज्ञान नाटिकाओं, प्रश्न मंच के लिए 2 टीम, संगोष्ठी के लिए 3 छात्रों तथा 2 शिक्षकों, पोस्टर के लिए 2 छात्रों , प्रोजेक्ट के लिए 3 टीम का चयन किया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026131 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.