Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गांव की बेटी ने लिखी सफलता की नई इबारत-राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित…
    Blog

    गांव की बेटी ने लिखी सफलता की नई इबारत-राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गांव की बेटी ने लिखी सफलता की नई इबारत-राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित…

    आरंग। विकासखंड के छोटे से गांव गुजरा की बेटी मुनिया निषाद ने अपने संघर्ष और लगन से नया इतिहास रच दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा की कक्षा 11वीं की छात्रा मुनिया का चयन 06 से 09 नवम्बर 2025 तक बस्तर जिले के कांकेर में होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह सफलता न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के प्राचार्य भानुप्रताप डहरिया ने खुशी जताते हुए कहा मुनिया ने अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम पाया है। हमें पूरा भरोसा है कि राज्य स्तर पर भी उसका प्रदर्शन दमदार होगा।शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर बघेल ने इसे पूरे ग्राम की सामूहिक मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम बताया। वहीं, कोच एस. देवदास ने मुनिया की प्रतिबद्धता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा मुनिया में खेल के प्रति जुनून है, यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वह आगे प्रदेश का नाम रोशन करेगी।अपनी उपलब्धि पर भावुक मुनिया ने कहा इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों, कोच और ग्रामवासियों को देती हूँ। अगर इसी तरह आशीर्वाद मिलता रहा तो मुझे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।उक्त छात्रा का चयन महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता से राज्य के लिए हुआ ।गुजरा स्कूल से तीन बालिकाओं ने महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।गुजरा की यह उपलब्धि साबित करती है कि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो गांव की बेटियाँ भी मैदान में परचम लहरा सकती हैं। मुनिया के राज्य स्तरीय चयन से पूरा आरंग क्षेत्र गौरवान्वित है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026130 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.