Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग-आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार आरंग। 5 अक्टूबर 2025/केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार…
क्षणिक विवाद बना जानलेवा–ग्राम कुकरा में युवक की हत्या, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे आरंग। ग्राम कुकरा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सामुदायिक शौचालय के पास गांव के ही एक युवक की रक्तरंजित लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार धीवर (48 वर्ष) के रूप में हुई है। सुरेन्द्र के गले, माथे, सिर और आंख के पास धारदार हथियार से हमला कर निर्ममता से हत्या की गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मंदिरहसौद पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके…
बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ इन्होंने चलाया हस्ताक्षर अभियान आरंग। आरंग विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत सामोदा में बढ़ते हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बड़ा विरोध अभियान चलाया गया।युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा उपाध्यक्ष सत्येन्द्र चेलक के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,जनता ने बिजली बिल में हो रही लगातार बढ़ोतरी और सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर को गरीबों के लिए बोझ बताते हुए अपने हस्ताक्षर कर बिजली बिल का विरोध दर्ज किया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता से दोहरी मार करा रही है—एक तरफ़ लगातार महंगी बिजली, दूसरी तरफ़…
बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव आरंग। आज 03 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा आरंग में स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए बिजली दरों और कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर देने से प्रदेश की आम जनता, विशेषकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।बढ़ती महंगाई के इस दौर में बिजली…
बड़ी खबर-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष सहायक की हुई नियुक्ति-इन्हें मिली जिम्मेदारी…. आरंग। विकास आयुक्त कार्यालय में पदस्थ संयुक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार साहू को राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति के बाद अब साहू मंत्री के साथ विभागीय कार्यों, नीतिगत फैसलों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति विभागीय गतिविधियों की गति तेज करने और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में हुए शामिल-162 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 16 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने की मेला स्थल पर डोम निर्माण एवं तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा आरंग।03 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क…
बड़ी खबर-विजयदशमी-आरंग में बरसते पानी में हुआ रावण दहन-बना इतिहास… आरंग। आरंग नगर में पहली बार बरसते पानी में रावण दहन कर एक नया इतिहास बना दिया है। लगातार मौसम खराबी के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारी की गई थी पर रावण दहन के एन वक्त पर जोरदार बारिश से अफरा तफरी मच गया।लोग आसपास सुरक्षित जगह की और चले गए।पानी कम होने पर केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और पार्षद गण तथा बीजेपी के कार्यकर्त्ता और नागरिको की उपस्थिति में बरसते पानी में रावण दहन…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में होंगे शामिल-162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रखेंगे विकास की ऐतिहासिक नींव… आरंग। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के कर्मस्थली भण्डारपुरी धाम में 3 अक्टूबर को आस्था, विश्वास एवं भक्ति के अद्वितीय संगम से सराबोर होगा। देशभर के संत समाज एवं मानव समाज पावन भण्डारपुरी धाम में होने वाले गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल होकर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं गुरु परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।यह स्थान सतनामी पंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मेला गुरु घासीदास…
विशाल गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला की तैयारी-केबिनेट मंत्री ने ली अधिकारियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों की बैठक आरंग। पावन पवित्र भण्डारपुरी धाम मेला स्थल में कल 03 अक्टूबर को होने वाले विशाल गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित वरिष्ठ नेताओं के आगमन की तैयारियों को लेकर केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज अधिकारियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक पश्चात मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर योजना बनाई एवं सफल आयोजन के लिए सभी…
विजयदशमी-अग्रसेन योगासन शाखा द्वारा किया गया शस्त्र पूजन एवं महा पुरुषों की मनाई गई जयंती… आरंग। अग्रसेन योगासन शाखा अग्रवाल पारा आरंग द्वारा विक्रम संवत2082 , क्वार मास दशमी तिथि को शस्त्र पूजन , संघ शताब्दी वर्ष ,महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह मनाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर साहू ,पार्षद आरंग एवं विशिष्ट अतिथि चमन सिन्हा द्वारा डॉ . केशव बलिराम हेडगेवार, गुरू जी सदाशिव गोलवलकर, महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री जी की छायाचित्रो एवं भारतीय शस्त्रों की पूजा अर्चना कर एवं भगवा ध्वज फहरा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।कार्यक्रम के…
