Author: Vinod Gupta
बीईओ ने ली समस्त अशासकीय विद्यालय प्रमुखों की बैठक-इन विषयो पर हुई चर्चा… आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में समस्त अशासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाइ एवं।हायर सेकेंडरी विद्यालय प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं इंस्पायर अवार्ड, हरिहर पाठशाला, यू डाइस कंप्लीट करने,शाला दर्ज,हरित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अपडेशन तथा स्वच्छता संबंधित एवं जिला कलेक्टर रायपुर के निर्देश ऑपरेशन घंटी,यू शेप आदि पर फोकस…
आरंग विकासखंड के समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक इस संघ मे हुए शामिल आरंग। आज दिनांक 29 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग के अंतर्गत कार्यरत समस्त सेक्टर सुपरवाइजर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय मे जिला अध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे के नेतृत्व मे संघ के संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा, महामंत्री एस एस सोनी, जिला संरक्षक एस एस सोनी के द्वारा सभी सुपरवाइजरो को पुष्पहार से स्वागत करते संघ की प्राथमिक सदस्य्ता दिलाई गई जिला अध्यक्ष सालिक नौरंगे ने बताया की आरंग ब्लॉक के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर अपने मूल संगठन मे घर वापसी किये है, ये समस्त सुपरवाइजर कुछ…
प्रांत स्तरीय सांस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने लहराया जीत का परचम आरंग। कोनी (बिलासपुर) में सम्पन्न प्रांत स्तरीय किशोर वर्ग संस्कृति महोत्सव में रायपुर जिले का नेतृत्व करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल रीवा(लखौली) के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया।कार्यक्रम में वंदे मातरम गायन में बहिन गीतिका चंद्राकर, बहिन ट्विंकल और बहिन खुशबू साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं मूर्तिकला में भैया डागेश्वर धीवर और चित्रकला में भैया लोमश धीवर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुलेख प्रतियोगिता में बहिन गोदावरी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त…
विज्ञान विषयक प्रशिक्षण व शिशु वाटिका आवर्ती वर्ग सम्पन्न-78 आचार्य-दीदी बने सहभागी, वैज्ञानिक सोच पर दिया गया जोर आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर, भानसोज में विज्ञान विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शिशु वाटिका का आवर्ती वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामावतार दुबे ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस प्रशिक्षण में रीवा संकुल के सात विद्यालयों क्रमशः मंदिर हसौद, भानसोज, रीवा, चंदखुरी, गुल्लू, खौली, फरफौद और गोढी से 78 आचार्य-दीदी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का संचालन शिशु वाटिका संकुल प्रमुख रामानंद साहू ने किया। उन्होंने विज्ञान शिक्षण की नई तकनीकों, रचनात्मक प्रयोगों तथा बालकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…
एआई-एमएल इंटर्नशिप सम्पन्न-छात्रों ने सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की बारीकियाँ आरंग। पीएम श्री अ.रा.ब. सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम) चंदखुरी में 23 से 27 सितंबर 2025 तक पाँच दिवसीय इंटर्नशिप सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के सहयोग से एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इसकी बुनियादी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. पुनम सिंह और उनकी सहयोगी मिस…
भाजपाइयों ने सुनी मन की बात-प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से लिया स्वदेशी सामान अपनाने का संकल्प आरंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड का नगरपंचायत चंदखुरी में भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।मन की बात समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीजेपी के रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय-चैतन्य झांकी के दर्शन से मिलती है शांति… आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुढ़ियारी पारा स्थित सेवा केन्द्र में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित चैतन्य झांकी दर्शन करने भक्तजन प्रतिदिन शाम 07 से रात10 बजे तक पहुच रहे है।श्रद्धालु यहाँ आदिशक्ति मां दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ काली, माँ गंगा और माँ उमा देवी के चैतन्य रूप का दर्शन कर रहे है l सेवा केन्द्र के संचालिका लता दीदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि झांकी दर्शन के तृतीय दिवस मे दीप प्रज्जवलित करने आये भ्राता ध्रुवकुमार शुक्ला भगवताचार्य ने नवरात्रि का रहस्य को…
माँ दुर्गा के द्वारा शुम्भ निशुम्भ और महिषासुर वध के पटकथा के साथ यहाँ हुआ सुवा नृत्य का शानदार आयोजन.. आरंग।मोरध्वज नगर आरंग के दीनदयाल कालोनी आरंग में शनिवार को जय शारदा सुवा के संदेश सुवा मंडली कोसमखुटा का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों ने शानदार झांकी में माँ दुर्गा के द्वारा शुम्भ निशुम्भ और महिषासुर वध के पटकथा के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा सुवा, कर्मा, लोकगीत गौरी गौरा राऊतनाचा जैसे मनमोहक झांकी से दर्शक दीर्घा का मन मुग्ध किया जिस कार्यक्रम के सौजन्य प्रेमअंजली ध्रुव परिवार रहे तथा उपस्थित दर्शकों में दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक साहू…
साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आरंग आगमन-नगर साहू समाज ने किया आत्मीय स्वागत आरंग। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के आरंग आगमन पर नगर साहू समाज परिक्षेत्र आरंग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सामाजिक बन्दुओ ने स्थानीय विश्राम गृह में आत्मीय स्वागत किया। नीरेंद्र साहू ने परिक्षेत्र के नव निर्वाचित पदधिकारियो को बधाई दी । साथ ही प्रदेश भर चल रहे सामाजिक चुनावो में समन्वय एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने, समाज मे युवाओं की भागीदारी के साथ साथ सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता के माध्यम से धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य करने का आह्वान किया। ज्ञात…
05 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न- छात्रो ने AI, मशीन लर्निंग और पायथन की दुनिया को जाना करीब से… आरंग। पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल, आरंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और पायथन प्रोग्रामिंग पर पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उभरती तकनीकों से परिचित कराना और उनके डिजिटल कौशल को बढ़ाना था। छत्तीसगढ़ राज्य समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में, यह इंटर्नशिप कार्यक्रम NIELIT भुवनेश्वर द्वारा 23 से 27 सितंबर 2025 तक पीएम श्री स्कूल, आरंग में आयोजित किया गया था। सत्र के दौरान, छात्रों ने AI के मूल सिद्धांतों, विभिन्न…
