Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव
    Blog

    बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

    आरंग। आज 03 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा आरंग में स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए बिजली दरों और कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर देने से प्रदेश की आम जनता, विशेषकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।बढ़ती महंगाई के इस दौर में बिजली के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। जनता पर पड़ रहे इस अतिरिक्त बोझ के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर कार्यालय में ताला जड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डेहरिया ने किया। इस दौरान डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत देने के उद्देश्य से 200 यूनिट तक बिजली माफ की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया और लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। यह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति का स्पष्ट प्रमाण है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने आगे कहा कि आज आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया है। यदि भाजपा सरकार ने तुरंत बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया और 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को पुनः लागू नहीं किया, तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन और विशाल प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। यह संघर्ष सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रहेगा। आज के घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली दर वृद्धि का कड़ा विरोध किया। यह आंदोलन जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उक्त कार्यक्रम में कोमल साहू , चंद्रशेखर चंद्राकर , मंगलमूर्ति अग्रवाल , सजल चंद्राकर , शुभांशु साहू , अजित कोशले , शरद गुप्ता , समीर गोरी , खिलावन निषाद , ईश्वर पटेल , सत्येंद्र चेलक , सूरज सोनकर , ईश्वर जोगलेकर , हीरामन साहू , प्रकाश मारकंडे , धन्ना साहू , पोषण साहू , हरी बंजारे , भगत यादव ,राकेश मिश्रा , मंजू चंद्राकर , भारती देवांगन , गौरी बाई देवांगन , चंद्रकाला साहू सलमा बेग़म एवं समस्त मंडल , सेक्टर , बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 24, 2026124 Views

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.