Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-बीजेपी रायपुर जिला ग्रामीण ग्रामीण की कार्यकारिणी की हुई घोषणा-देखिये किसे क्या जिम्मेदारी दी गई.. आरंग। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने अपने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।देखिये किसको क्या जिम्मेदारी मिली….. विनोद गुप्ता-आरंग
अभनपुर खंड के अभनपुर,हसदा और रवेली मंडल में हुआ पथ संचलन-पंच परिवर्तन पर रखा विचार अभनपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभनपुर खंड के अनेक मंडलों में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । अभनपुर मंडल में विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी ललित शर्मा और वक्ता कबीर आश्रम सोनपैरी के देवकर साहेब रहे ।कार्यक्रम का प्रारंभ शस्त्र पूजन और दीप प्रज्वलन कर हुआ। मुख्य अतिथि ललित शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्राचीन काल में चौमासा समाप्त होते ही राजा और सैनिक सीमोलंघन के लिए निकलते थे…
कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद के लिए आरंग से इनका नाम भी प्रबल दावेदार के रूप में आया सामने… आरंग। रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर मंथन का दौर तेज है। इसी बीच लखौली ग्राम पंचायत के युवा, ऊर्जावान और कर्मठ सरपंच हिरामन साहू का नाम एक प्रबल दावेदार के रूप में तेजी से उभर कर सामने आया है।हिरामन साहू की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले, जमीनी स्तर से जुड़े हुए जनसेवक के रूप में रही है। उन्होंने अब तक अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन…
इस रेत घाट की नीलामी नही किये जाने की मांग-अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र… आरंग। आरंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कागदेही रेत घाट को को ठेके पर न दिये जाने की मांग करते हुए नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत समोदा क्षेत्रांतर्गत कागदेही रेत घाट हरदीडीह घाट डेम जलभराव क्षेत्र में आता है, नदी के दोनो तरफ गांव के किसानो द्वारा डेम के पानी से कृषि कार्य किया जाता है। जिसे रेत ठेकेदारो के द्वारा बांध के गेट खोलकर बांध सुखा कर…
आरंग विधान सभा क्षेत्र-गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर बूथ लेवल एजेंटो का प्रशिक्षण 10 अक्टूबर को यहाँ होगा… आरंग।आरंग विधान सभा क्षेत्र में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट को प्रशिक्षण 10 अक्टूबर शुक्रवार को बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय में 02 पालियो में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर (छ.ग.) का पत्र क्रमांक/896/निर्वा/नि.पर्य / 2025 रायपुर दिनांक 08/10/2025 के अनुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत राजनैतिक पाटिर्यो द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बुथ लेवल ऐजेट (BLAs) का विधानसभा स्तर पर…
महाविद्यालय में साहित्य परिषद का गठन हुआ गठन-ये बनी अध्यक्ष आरंग। आज दिनांक 08 अक्टूबर को बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया गया। यह आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अभया रा. जोगलेकर थीं, जिन्होंने अपने सान्निध्य से कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एल.पी. शर्मा ने की तथा संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक मनोहर मार्कण्डेय द्वारा अत्यंत प्रभावपूर्ण ढंग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां…
शरद पूर्णिमा में कवियों ने परोसा कविताओं का अमृत-किया हास्य व्यंग कविताओं का पाठ आरंग। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज आरंग के द्वारा अग्रसेन भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर कोसल साहित्य कला मंच के कवियों ने अपनी सशक्त लेखनी को स्वर देते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि हरमन बघेल ने अपनी रचना में हरमन तरल सा बहता हु कवि जी आर टंडन ने भ्रूण हत्या।शिक्षक महेंद्र पटेल ने देवार गीत एवं शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर हास्य व्यंग मिश्रित रचनाएं प्रस्तुत की ।वही मंच का संचालन…
पशुधन से संबंधित सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए बनी समिति-आरंग ब्लॉक से इन्हें मिली जिम्मेदारी… आरंग।साय सरकार ने प्रदेशभर में पशुधन से संबंधित सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति एवं विकासखंड स्तरीय समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसमे आरंग विकासखंड का दायित्व वार्ड क्र 16 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ तोषण साहू को दिया गया देखिये समिति के सदस्यों की सूचि… समिति के सदस्य पशुधन से संबंधित सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी में अहम भूमिका निभाएंगे. यह नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है. इसका आदेश आज…
श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी आरंग। श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल आज 08 अक्टूबर को रवाना हुआ है। आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,आरंग जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारकेश्वरी मुरली साहू आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू महामंत्री अशोक चंद्राकर ने सुबह जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला तथा काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगे।डॉ संदीप जैन , तारकेश्वरी मुरली साहू, देवनाथ साहू तथा अशोक चंद्राकर ने…
साइबर ठगी हेल्पलाइन नंबर 1930-आइये जाने क्या होता है कॉल करने पर 1930 भारत सरकार का राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर है।इसे गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) और Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा संचालित किया जाता है।ऑनलाइन पैसे की ठगी (UPI, बैंक, कार्ड, वॉलेट आदि से फेक लोन ऐप या इन्वेस्टमेंट स्कीम से ठगी डिजिटल अरेस्ट या ऑनलाइन ब्लैकमेलिंगसोशल मीडिया या ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड या अन्य किसी भी प्रकार की साइबर ठगी हुई हो तोतुरंत 1930 पर कॉल करें।क्या होता है कॉल करने परआपकी शिकायत तुरंत दर्ज होती है। ठगी की राशि को फ्रीज़ (Freeze) करने की…
