Author: Vinod Gupta
आरंग विकासखंड में संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-इन छात्रों ने मारी बाजी… आरंग/विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के विभिन्न संकुल केंद्र जैसे संकुल केंद्र खमतराई, संकुल केंद्र गोइंदा संकुल केंद्र भिलाई में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत भाषा, सामान्य ज्ञान एवं गणितीय कौशल को लेकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का रोचक आयोजन किया गया, एवं पांच चरणों को समेटे इस आयोजन में बच्चों ने बड़ी सहजता एवं जिज्ञासा के साथ भाग लिया ।इस अवसर पर खमतराई से मोक्ष यादव एवं हिना यादव तथा गोइंदा से मयंक कन्नौजे एवं निसदा से…
इस स्कुल के पूर्व छात्र धर्मेंद्र ने अपनी माता स्वर्गीय तुलसी बाई की स्मृति में विद्यार्थियों का सम्मान कर किया स्टेशनरी का वितरण आरंग।शासकीय प्राथमिक शाला ओडका में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सम्मान एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में सहायक प्राध्यापक के रूप में पदस्थ धर्मेंद्र घृतलहरे ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती तुलसी बाई घृतलहरे की स्मृति में यह आयोजन किया।कार्यक्रम के तहत कक्षा पहली से पाँचवीं तक की प्रवीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं नगद राशि…
अवैध शराब, गांजा बिक्री पर ग्राम पंचायत सख्त-नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना-जानकारी देने वालों को इनाम आरंग।दीपावली पर्व के पूर्व ग्राम पंचायत लखौली में ग्रामीण विकास समिति एवं पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सरपंच हिरामन साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम के सामाजिक माहौल और युवाओं के भविष्य को देखते हुए अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर कड़ी कार्यवाही का सामूहिक निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर 21,000 रु खुले में शराब पीने वालों पर 5,100 रु व गांजा बेचने…
इस गाँव में बंदरों का आतंक-80 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला से ग्रामीणों में दहशत आरंग।खम्हरिया ग्राम मे बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीण भयभीत होकर घरों में दरवाजे-खिड़कियाँ बंद करने को मजबूर हैं। आज बुधवार की सुबह बंदरों के झुंड ने गाँव में कहर बरपा दिया। इसी दौरान एक बंदर ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे अस्वस्थ 80 वर्षीय बुजुर्ग भुवन वर्मा पर हमला कर दिया। बंदर ने बुजुर्ग के सीने और चेहरे को नाखून से बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल ग्रामीणों की मदद…
सराहनीय पहल-सरपंच द्वारा छात्रावास में बच्चों को नए कपड़ों का किया गया वितरण आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत भानसोज में स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सरपंच जगमोहन बघेल पंच रिमा मांडले, अधीक्षक सेकिन जानी के द्वारा बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बच्चों में खुशियाँ बाँटने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान सरपंच ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम…
बड़ी खबर-ये बने केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी….. आरंग। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में पदस्थ चीफ मॉर्शल सुशांत रॉय को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विनोद गुप्ता-आरंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण-स्वयंसेवको ने यहां किया पथ संचलन आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भिलाई उप खंड के बन चरौदा में श्री विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष की दिशा में समाज संगठन, सेवा और राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के मध्य चौपाल के प्रांगण में शाखा लगने के बाद हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर सेवा निवृत्त शिक्षक रहे तथा मुख्य वक्ता रोहित पाटीदार (विभाग प्रचारक रायपुर…
आवास हितग्रहियो को तत्काल आवास आवंटन की मांग-इन्होंने सौपा ज्ञापन आरंग।शिवसेना पार्षद खुशबू राकेश शर्मा, पार्षद उमाकांत यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ये एच पी आवास योजना को हितग्रहीओ को तत्काल आबंटित करने की मांग की है। शिवसेना पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की आबंटन हेतु फ्लैट बन कर तैयार है नगर पालिका द्वारा 7 हितग्राही से 75000 हजार जमा करवा दिया गया है पर आज चार माह बीत जाने के बाद भी आबंटन नही किया गया है। जिसको लेकर आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराकर आवंटन करने…
राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए आरंग से इनका हुआ चयनित आरंग।अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल से धानी साहू राज्य स्तरीय स्पर्धा(अंडर 14) के लिए चयनित होकर पूरे आरंग विकासखंड का मान बढ़ाया है।इस सत्र मे इससे पहले भी इसी स्कूल के दो बच्चे राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा के लिए चयनित हो चुके है।एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने इन बच्चों के साथ विद्यालय प्रबन्धन एवं खेल शिक्षिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन मे धानी चयन हम सबके लिए गौरव की बात है। प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कूल…
ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री के कड़े तेवर का दिखा असर-अवैध रेत खनन पर हुई त्वरित कार्रवाई-02 बोट एवं 2 चैन माउंटेन जब्त आरंग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े तेवर के चलते रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई की गई है।कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत उत्खनन में लगे 02 बोट एवं 02 चैन माउंटेन मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में…
