Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद के लिए आरंग से इनका नाम भी प्रबल दावेदार के रूप में आया सामने…
    Blog

    कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद के लिए आरंग से इनका नाम भी प्रबल दावेदार के रूप में आया सामने…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद के लिए आरंग से इनका नाम भी प्रबल दावेदार के रूप में आया सामने…

    आरंग। रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर मंथन का दौर तेज है। इसी बीच लखौली ग्राम पंचायत के युवा, ऊर्जावान और कर्मठ सरपंच हिरामन साहू का नाम एक प्रबल दावेदार के रूप में तेजी से उभर कर सामने आया है।हिरामन साहू की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले, जमीनी स्तर से जुड़े हुए जनसेवक के रूप में रही है। उन्होंने अब तक अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन को सर्वोपरि रखा है। ग्राम पंचायत लखौली के सरपंच के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास, स्वच्छता, शिक्षा और किसान हित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर ग्रामीणों का विश्वास जीता है।युवाओं में लोकप्रियता और संगठनात्मक सक्रियता के कारण पार्टी के अंदर उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है। सामाजिक संगठन, सहकारी समितियों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में पद संभालते हुए उन्होंने हमेशा दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से किया, यही कारण है कि वरिष्ठ नेता भी उनके नेतृत्व कौशल से प्रभावित हैं।युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी मानते हैं कि संगठन को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो जमीनी हकीकत को समझता हो और युवाओं को ऊर्जा के साथ जोड़ने की क्षमता रखता हो। हिरामन साहू का विनम्र स्वभाव, सबको साथ लेकर चलने की नीति और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाता है।यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपती है, तो माना जा रहा है कि रायपुर जिला युवा कांग्रेस को एक नए दिशा और उत्साहपूर्ण नेतृत्व की प्राप्ति होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    Vinod GuptaJune 24, 2026159 Views

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.