Author: Vinod Gupta
बाल दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन-बच्चो को किया गया पुरस्कृत… आरंग। सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय में बाल दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा रहे तथा अध्यक्षता पुष्कर साहू सभापति सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग नगर पालिका परिषद आरंग ने किया।विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र गोलू कंडरा पार्षद वार्ड 11 एवं उमाकांत यादव पार्षद वार्ड 2 उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र का पुष्पमाला एवं आरती से हुआ। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत श्रेया ,…
मिशन ‘उत्कर्ष’ की सफलता सुनिश्चित करने प्राचार्यों मिला निर्देश-गुणवत्ता में सुधार ही सर्वोच्च प्राथमिकता हो आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग ने मिशन उत्कर्ष के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में डीईओ हिमांशु भारतीय ने वर्चुअली रूप जुड़कर निर्देश दिए वही बीईओ दिनेश शर्मा ने योजना के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा मिशन उत्कर्ष का उद्देश्य निर्धारित शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों को धरातल पर उतारते हुवे बोर्ड परीक्षाओं में…
वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ विभिन्न आयोजन-“वंदे मातरम” के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को कराया गया स्मरण.. आरंग। वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग, जिला रायपुर में एक दिवसीय विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को विद्यार्थियों के मध्य पुनर्स्मरण कराना तथा उनमें देशभक्ति की भावना सुदृढ़ करना था।इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय परिसर उत्साह और देशभक्ति के रंगों…
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गुल्लू में शुरू हुआ धान खरीदी-इन्होंने की पूजा अर्चना… आरंग। आरंग ब्लॉक के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गुल्लू में आज 15 नवम्बर को पुजा अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ किया गया।गुल्लू सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा प्रशासनिक सह प्रभारी , आपरेटर, दैनिक कर्मचारी, एवं उपस्थित किसानो ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुवात की।इस अवसर पर अध्यक्ष देवनाथ साहु ने कहा कि साय सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने किसानों को बधाई देते हुते कहा कि आज शुरू हो…
आरंग ब्लॉक में धान खरीदी प्रारंभ-समिति के अध्यक्षो तथा वरिष्ठ कृषकों द्वारा पूजा अर्चना कर की गई धान खरीदी की शुरुवात आरंग। सुबह की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ सहित आरंग ब्लॉक के विभिन्न समितियो में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। आरंग SDM अभिलाषा पैकरा ने बताया कि धान खरीदी की सभी प्रारम्भिक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। आज आरंग ब्लॉक के लगभग 19 सहकारी समितियों में समिति के अध्यक्षो तथा…
सीखने का उत्सव-प्राथमिक शाला में FLN मेला का हुआ सफल आयोजन आरंग। शिक्षा के मूलभूत कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक स्कूलों में बाल मेला का आयोजन हुआ इसी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुखेरा संकुल खमतराई में शुक्रवार को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) मेला का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस मेले में विद्यार्थियों ने ‘करके देखो, करके सीखो’ की थीम पर आधारित रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।मेले में बच्चों ने स्वयं विभिन्न शैक्षिक स्टॉल…
दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक निकाली गई हिन्दू राष्ट्र मोर्चा रथ में शामिल हुए आरंग के शिवसैनिक आरंग।शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में हिन्दू राष्ट्र मोर्चा रथ बस्तर के दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया हिन्दू राष्ट्र मोर्चा रथ 11 नवंबर को दंतेवाड़ा से चल कर गीदम, जगदलपुर , 12 नवम्बर को बस्तर , कोंडागांव , 13 नवम्बर को केशकाल , कांकेर , भानु प्रतापपुर , कोरार, चारामा, धमतरी , 14 को धमतरी शहर से कुरूद , अभनपुर होते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। इस हिंदू राष्ट्र मोर्चा रथ की प्रमुख…
बड़ी खबर-कर्मचारियो के हड़ताल के बाद भी कल 15 नवम्बर को इन 19 समितियो में शुरू होगी धान खरीदी-देखे सूची आरंग। सहकारी समिति के हड़ताल में रहने के बाद भी कल 15 नवम्बर को 19 समितियो में धान खरीद कर बोहनी करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है। SDM अभिलाषा पैकरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी के प्रथम दिवस 19 समितियो में टोकन बनवा चुके किसानों से 149 टन धान की खरीदी की जायेगी। उन्होंने बताया कि धान खरीदी का कार्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से नियुक्त किये गए नोडल अधिकारीयो एवं कर्मचारियो द्वारा किया जायेगा।…
एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य—जनता ने विकास व स्थिरता के पक्ष में दिया स्पष्ट जनादेश-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आरंग। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे लोकतंत्र की परिपक्वता और विकास की राजनीति की निर्णायक विजय बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के विकासनीति पर विश्वास है और देश की राजनीति अब जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर आधारित हो रही…
बाल दिवस के अवसर पर एफएलएन मेला का आयोजन-छात्र सभी स्टालों की गतिविधियों में हुए शामिल… आरंग।बाल दिवस के अवसर पर आरंग विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कोसमखुटा में एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी गणित विषय के अनेक अवधारणाओं पर गतिविधि आधारित क्रियाओं के जैसे डाइस का खेल, जोड़ी बनाओ रंग की पहचान, आकृतियां पहचानो हमारे बॉडी पार्ट्स, कैपिटल व स्मॉल लेटर्स, आओ संख्या पहचाने आदि के विविध स्टॉल लगाया गया। जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के सभी विद्यार्थियों ने सभी स्टालों की गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया और अपने अवधारणाओं…
