Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-स्वामी आत्मानंद स्कुल के प्राचार्यो को एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया से प्राचार्यो में नाराजगी-कोर्ट जाने की तैयारी…. आरंग।शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों के संबंध में जारी नवीन आदेश ने व्यापक असंतोष पैदा कर दिया है। आदेश के अनुसार इन प्राचार्यों को अचानक एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे प्राचार्यों ने पूर्णतः अनुचित, अनैतिक तथा पद की गरिमा के विरुद्ध बताया है।प्राचार्यों का कहना है कि शासन के कुछ अधिकारियों ने पहले उन्हें गुमराह किया और आश्वासन दिया कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पद शीघ्र भरे…
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य सचिव को सौपा ज्ञापन-अपने इन 07 मांगो पर की चर्चा… आरंग।रायपुर :- छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधी मंडल ओ.पी.शर्मा, संरक्षक/सलाहकार एवं एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे कर्मचारी के विभीन्न मांगो एवं समस्या के निराकरण संबंध मे अमित कटारिया ,सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण से भेटकर अपने इन मांगो पर विस्तृत चर्चा की गईः-
परीक्षा केंद्र के स्थांतरण के विरोध में ABVP ने खोला मोर्चा-प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन आरंग।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तामसिवनी इकाई, जिला तिल्दा (रायपुर ग्रामीण) द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय तामासिवनी के प्राचार्य को परीक्षा केंद्र स्थानांतरण के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए उस पत्र का एबीवीपी ने कड़ा विरोध किया, जिसमें परीक्षा केंद्र को दूसरे महाविद्यालय में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव किया गया था। विद्यार्थी परिषद के विरोध का समर्थन स्वयं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा भी किया गया। साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपी उच्च शिक्षा मंत्री, PRSU रायपुर, माननीय विधायक अभनपुर,…
सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया वीरता और बलिदान का पर्व-कविता पाठ और नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन… आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन,साहस और 1857 के विद्रोह में उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आचार्य दीदी लुकेश्वरी लोधी ने लक्ष्मीबाई के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण और गाथा सुनाई।जिससे छात्रों को प्रेरणा मिली।विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमें कविता पाठ और नुक्कड़ नाटक शामिल था,जो ‘ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, के संदेश पर…
सांसद खेल महोत्सव–2025-ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन-खेल भावना और युवा ऊर्जा का दिया सशक्त संदेश आरंग। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज आंजनेय यूनिवर्सिटी परिसर, नरदहा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए प्रतियोगिता की गरिमा को बढ़ाया।महोत्सव के अंतर्गत कुल नौ खेल – कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम – का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य…
स्कूल से सी सी टी वी की चोरी-थाने में मामला दर्ज… आरंग । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी के विद्यालय परिसर में खेल मैदान की ओर लगा एक सी सी टी वी की बीते कल मंगलवार को शाम ढले किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है । चोरी का समय शाम ढले लगभग 7 बजे के आसपास है । चोरी की जानकारी आज बुधवार को विद्यालय खुलने पर हुयी । प्राचार्य द्वारा शाला विकास समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को जानकारी देने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआयना करने के बाद प्राचार्य को थाना में…
जिले के सरपंचों को 6 माह से नहीं मिली 15 वें वित्त की राशि-गांवों में रुके विकास कार्य-इन्होंने की तत्काल आबंटन की मांग आरंग। जिले के ग्राम पंचायतों को पिछले छह माह से 15वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि का आबंटन नहीं होने से गांवों में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। पेयजल, स्वच्छता, नाली निर्माण, सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सीधा असर पड़ा है। स्थिति यह है कि कई पंचायतों में आवश्यक मरम्मत और जनसेवा से जुड़े कार्य सिर्फ फंड न मिल पाने के कारण अधूरे पड़े हुए हैं।इस गंभीर मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर…
आनन्द मेला का आयोजन-विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियो का हुआ आयोजन… आरंग।स्वामी आत्मानंद विद्यालय समोदा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल जैसे गुपचुप, कप केक, इडली, साबूदाना बड़ा, भेल, मिठाई, पेस्ट्री, अंकुरित चने, मोमोस, चाइनीस पकोड़ा, पान आदि तथा विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियां आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुराणिक ध्रुवंशी अध्यक्ष शाला विकास व प्रबंधन समिति एवं संस्था प्रमुख आज्ञाराम ठाकुर द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम…
25 नवम्बर से रायपुर मे इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट का 72वां वार्षिक सम्मेलन-एनेस्थीसिया में नवाचार, प्रौद्योगिकी, सशक्तिकरण पर होगी बृहत चर्चा रायपुर। चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धियो के साथ इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट का 72वां वार्षिक सम्मेलन आईएसएकॉन 2025 का छः दिवसीय आयोजन 25 नवम्बर से रायपुर छत्तीसगढ़ में होटल बेबीलोन इंटरनेशनल रायपुर, आयोजित होने जा रहा है।आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. सुधीर टिचकुले ने सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश भर के एनेस्थेसियोलॉजिस्टों को एक एकीकृत मंच पर लाना है। यह स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को आपस में…
ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा-अब 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ रायपुर।18 नवंबर 2025/राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को…
