Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा-अब 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ रायपुर।18 नवंबर 2025/राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को…
मिशन साहसी-छात्राओं का मार्शल आर्ट प्रतियोगिता सम्पन्न- केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की बेटियों को निडर, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के प्रयास की सराहना आरंग । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को मिशन साहसी के रूप में मनाया गया । जिसमें छात्राओं का मार्शल आर्ट प्रतियोगिता कराया गया । इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रा उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं उपाध्यक्ष अनु.जनजाति माननीय गुरु खुशवंत साहेब थे। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, पार्षद प्रतिनिधि…
इस वार्ड में खुला पार्षद का कार्यालय-अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया उद्घाटन… आरंग। आरंग नगर पालिका के वार्ड क्र 16 (बैहार) के पार्षद श्रीमती सेवती तोषण साहू अपने वार्डो के जनता के सुविधा के दृष्टिकोण से वार्ड में पार्षद कार्यालय शुरू किया है। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने फीता काट कर किया।उन्होंने इस कार्यालय के शुभारम्भ पर हर्ष व्यक्त किया तथा पार्षद तथा नागरिको को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए कहा कि कार्यलय खुलने से वार्ड के नागरिको की समस्याएं अब और आसानी से हल हो सकेगा। इस अवसर पर वार्ड क्र 16 के पार्षद…
आरंग में 21 नवंबर को रोजगार मेला का आयोजन-युवाओं को विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय कंपनियों में रोजगार एवं इंटर्नशिप का मिलेगा अवसर आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में आगामी 21 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा स्थानीय युवाओं को विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय कंपनियों में रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है।इस मेले में एग्रीकल्चर, सर्विस सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियाँ सहभागिता करेंगी। चयन प्रक्रिया के तहत युवाओं को ऑन–द–स्पॉट इंटरव्यू एवं…
स्कूल में रंगारंग “फ़न फेयर” का आयोजन-लर्न बाई फन के कांसेप्ट पर बच्चों और शिक्षकों ने लगाये व्यंजनों के स्टॉल आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग “फ़न फेयर” का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों और शिक्षकों ने लर्न बाई फन के कांसेप्ट पर मिलकर चाट,पकौड़ी, भेल–पूरी, दाबेली, मसाला पापड़, स्प्राउट चाट, इडली-डोसा, चाय कॉफी, आइस्क्रीम के विभिन्न खाद्य व्यंजनों के स्टॉल लगाए। अभिभावकों और आगंतुकों ने इन स्टॉलों पर जाकर स्वाद का आनंद लिया और बच्चों की मेहनत की सराहना की। इसके अलावा खेलकूद और मनोरंजन की गतिविधियों में स्ट्रॉ बॉल, पेंसिल कप,मिकी माउस, टेम्पोलिन को…
हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि-शिवसैनिकों ने मरीजो को किया फल वितरण आरंग। आज दिनांक 17 नवम्बर को हिन्दू हृदय सम्राट शिवसेना के संस्थापक स्व. बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवसेना आरंग के शिवसैनिकों ने शिवसेना आरंग कार्यालय मे उनका पूजा अर्चना कर उन्हें स्मरण किया। रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा के मार्गदर्शन पर आरंग नगर अध्यक्ष राज दुबे के नेतृत्व मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग मे भर्ती मरीजों को फल व बिस्किट वितरण कर उनके स्वास्थ लाभ की जानकारी ली एवं सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 02 के शिवसेना…
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के क्षेत्रीय कार्यालय में लगा जनदर्शन-प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का हुआ त्वरित निराकरण…. आरंग। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को आरंग के नेताजी चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया गया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे मंत्री का महिला मोर्चा सहित आमजन और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।जनदर्शन के दौरान आरंग के साथ-साथ प्रदेश के…
छत्तीसगढ़ के सैक्सोफोन और क्लारनेट किंग लल्ला सहानी हुए सम्मानित-इस समिति ने किया सम्मान आरंग।आरंग नगर के गौरव छत्तीसगढ़ के सैक्सोफोन और क्लारनेट और विशेष एक अनोखा वाद्ययंत्र घंटी तरंग के किंग लल्ला साहनी को नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा रायपुर में रविवार को वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। बलौदा बाजार, भिलाई, चांपा के साथ संयुक्त रूप से रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ व विधायक पाटन थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने की। विशेष…
क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय में आज 17 नवम्बर को जनदर्शन कार्यक्रम-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जनता से करेंगे संवाद आरंग। क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज 17 नवंबर सोमवार को आम जनता के साथ संवाद करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आज प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय नेताजी चौक, आरंग में उपस्थित रह कर क्षेत्र के नागरिको की समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव से सीधे रूबरू होंगे। जन दर्शन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय टीम की…
जनजातीय गौरव दिवस समारोह सम्पन्न-मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित महासमुंद। जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जल, जंगल और जमीन के रक्षक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित जनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धरती आबा का संघर्ष, त्याग…
