Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026

    छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिले के सरपंचों को 6 माह से नहीं मिली 15 वें वित्त की राशि-गांवों में रुके विकास कार्य-इन्होंने की तत्काल आबंटन की मांग
    Blog

    जिले के सरपंचों को 6 माह से नहीं मिली 15 वें वित्त की राशि-गांवों में रुके विकास कार्य-इन्होंने की तत्काल आबंटन की मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के सरपंचों को 6 माह से नहीं मिली 15 वें वित्त की राशि-गांवों में रुके विकास कार्य-इन्होंने की तत्काल आबंटन की मांग

    Oplus_131072

    आरंग। जिले के ग्राम पंचायतों को पिछले छह माह से 15वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि का आबंटन नहीं होने से गांवों में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। पेयजल, स्वच्छता, नाली निर्माण, सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सीधा असर पड़ा है। स्थिति यह है कि कई पंचायतों में आवश्यक मरम्मत और जनसेवा से जुड़े कार्य सिर्फ फंड न मिल पाने के कारण अधूरे पड़े हुए हैं।इस गंभीर मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यदि सरपंचों को समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो ग्रामीण क्षेत्रों की योजनाएँ कागजों में सीमित रह जाएँगी, जबकि ग्रामीण जनता बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में परेशान होती रहेगी।वतन चन्द्राकर ने शासन–प्रशासन से मांग की है कि 15वें वित्त की लंबित राशि का तत्काल आबंटन कर पंचायतों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फंड जारी नहीं हुआ तो आगामी दिनों में जनसमस्याएँ और बढ़ेंगी, जिसका सीधा प्रभाव ग्रामीण जीवन पर पड़ेगा।ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी बताया कि फंड न होने के कारण वे हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, नाली–सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई पंचायतें तो आपात जरूरतों को भी पूरा करने में असमर्थ हैं।वतन चन्द्राकर ने कहा कि 15वें वित्त की राशि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। इसके बिना न तो गुणवत्ता युक्त कार्य हो सकते हैं और न ही पंचायतें अपनी नियोजित गतिविधियाँ संचालित कर पा रही हैं। उन्होंने शासन से निवेदन किया है कि प्राथमिकता के आधार पर राशि जारी कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की सुचारू उपलब्धता और पंचायतों की नियमित कार्यप्रणाली के लिए यह मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026

    छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    Vinod GuptaJune 30, 202622 Views

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी…. आरंग।मानसून के मद्देनजर विकास खंड शिक्षा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.