Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026

    छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य—जनता ने विकास व स्थिरता के पक्ष में दिया स्पष्ट जनादेश-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य—जनता ने विकास व स्थिरता के पक्ष में दिया स्पष्ट जनादेश-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य—जनता ने विकास व स्थिरता के पक्ष में दिया स्पष्ट जनादेश-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Oplus_131072

    आरंग। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे लोकतंत्र की परिपक्वता और विकास की राजनीति की निर्णायक विजय बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के विकासनीति पर विश्वास है और देश की राजनीति अब जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर आधारित हो रही है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि एनडीए सरकार को मिला जनसमर्थन पिछले वर्षों में किए गए मूलभूत विकास कार्यों की स्वीकृति है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण ढांचा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को ज़मीन पर उतारने के प्रयासों को जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया है। यही कारण है कि इतने निर्णायक बहुमत ने बिहार के भविष्य की दिशा तय कर दी है।उन्होंने आगे कहा कि इस विशाल जनादेश के साथ जनता की अपेक्षा भी बढ़ी है। अब नई सरकार पर यह जिम्मेदारी है कि युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक सुरक्षा,व्यापारियों को बेहतर माहौल तथा आम जनता को विश्वसनीय सुविधाएँ उपलब्ध कराए। मंत्री साहेब ने विश्वास जताया कि नई सरकार इन उम्मीदों पर खरा उतरकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बिहार के परिणामों ने राष्ट्रीय राजनीति को भी सकारात्मक संदेश दिया है जनता अब ठोस काम चाहती है, वादों की राजनीति नहीं। उन्होंने बिहार की जनता और एनडीए गठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आने वाले वर्षों में देशभर में विकास आधारित राजनीति को नई दिशा देगी।मंत्री ने आशा जताई कि बिहार की प्रगति का प्रभाव देश के अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा और छत्तीसगढ़ व बिहार के सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026

    छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    Vinod GuptaJune 30, 202643 Views

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी…. आरंग।मानसून के मद्देनजर विकास खंड शिक्षा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.