Author: Vinod Gupta
बड़ी उपलब्धि-अस्मिता खेलो इंडिया में आरंग की इन 07 बेटियों का हुआ चयन आरंग। खेलो इंडिया के अंतर्गत आगामी 24 और 25 फरवरी 2026 को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में आयोजित होने वाली “अस्मिता खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वेस्ट जोन चैंपियनशिप” के लिए अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स कराटे (डोजो सरस्वती ज्ञानदीप स्कूल आरंग) की सात छात्राओं का चयन हुआ है।इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में आरंग की ये बेटियाँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चयनित खिलाड़ी क्रमशः एंजेल वर्मा,परिधि राजपूत,योज्यता बंजारे, अदिति सिंह भव्या अग्रवाल , आद्या अग्रवाल, खनक रात्रे हैं l इन सभी छात्राओं ने कोच सेंसेई अब्दुल…
सतनाम सद्भाव पदयात्रा के चतुर्थ दिवस-पलारी से हुआ शुभारम्भ-यहाँ होगा समापन… आरंग। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ आज प्रातः पलारी स्थित सतनाम भवन से हुआ।यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जीवकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।आज की पदयात्रा पलारी से प्रारंभ होकर अमेरा, कंजी एवं डोटोपार जैसे ग्रामीण अंचलों से होते हुए आगे बढ़ रही…
बड़ी खबर-भीषण सड़क हादसा-03 युवक की मौत-एक गंभीर रूप से घायल… आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत की बड़ी खबर सामने आ रही है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) —…
आरंग में गूँजा वेदमंत्र-18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार आरंग। धर्मनगरी आरंग में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर 18 से अधिक बटुकों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञोपवीत धारण किया और संस्कार व शुभता के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।संस्कार की पूरी प्रक्रिया स्थानीय आचार्य पंडित परशु शर्मा एवं पंडित भानुप्रताप शर्मा के सानिध्य में पूर्ण हुई। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुए इस आयोजन में बटुकों का मुंडन, जनेऊ धारण और गुरुदीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान मंत्रोच्चार के बीच…
12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू-सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला पेपर आरंग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं का उत्साह आज से आरंग विकास खंड में देखने को मिला। विकास खंड के कुल 30 परीक्षा केंद्रों में कक्षा 12वीं का पहला पर्चा भूगोल और भौतिक शास्त्र विषय के साथ शुरू हुआ।परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। इसी क्रम मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में डिप्टी सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ बोर्ड बी रघु ने सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकास खंड…
बड़ी खबर-अंजय शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी-इस बोर्ड के बनाये गए उपाध्यक्ष… आरंग।विष्णुदेव साय सरकार ने भाजपा नेता अंजय शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उक्त नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया…
रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का द्वितीय दिवस-उमड़ा जनसैलाब-जगह जगह हो रहा है भव्य स्वागत… आरंग। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन आशीर्वाद एवं राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का द्वितीय दिवस सफल हुआ।परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पूजा-अर्चना एवं पावन स्मरण के साथ “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान” के गगनभेदी जयघोष के बीच रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा के द्वितीय दिवस में पदयात्रा सारागांव से प्रारंभ होकर बंगोली, पिकरीडीह, माठ, खरोरा, बुड़ेरा, सिर्री, कनकी, पाड़ाभाट, भैंसा, भैंसमुड़ी…
छत्रपति शिवाजी महाराज जी के 396 वाँ जन्म जयंती-इतने रक्तदाताओं ने किया रक्तदान आरंग।छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर शिवसेना आरंग नगर एवं विधानसभा के सभी सदस्यगण एवं पदाधिकारियों ने रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा के नेतृत्व मे शिवाजी चौक कलई मोड़ मे छत्रपति शिवाजी महाराज जी का पूजन अर्चन किया एवं इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जिसमें शिवसैनिकों के अलावा आमजन ने भी रक्तदान कर परम् सौभाग्य प्राप्त किया।इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिवाजी महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि…
21 फरवरी को यहां होगा आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन आरंग।प्रतिवर्ष अनुसार आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन ग्राम बेनीडीह में 21 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।प्रथम पाली में कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सुबह 11 बजे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज भवन आरंग में भगवान बूढादेव का पुजा अर्चना ईश्वर छेदैहा भुमका पुजारी जी के करकमलों से किया जाएगा ततपश्चात शाम 4 बजे ग्राम बेनीडीह में पुजा अर्चना के साथ सामाजिक पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है साथ ही अतिथि आगमन एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया है।इसके…
अब बच्चों की पढ़ाई होगी आधुनिक और रुचिकर-इस परिवार ने प्रदान किया स्मार्ट टीवी और साउंड सिस्टम आरंग।स्थानीय शासकीय बालक प्राथमिक शाला, सदर रोड आरंग में बच्चों की पढ़ाई को आधुनिक और रुचिकर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्व. श्रीमति इंदिरा द्वारकानी सेवा प्रकल्प के संस्थापक प्रहलाद दास द्वारकानी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) के सौजन्य से शाला को स्मार्ट क्लास वर्क हेतु एक बड़ी एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम भेंट किया गया है।इस अवसर पर द्वारकानी परिवार ने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी स्मार्ट पढ़ाई कर सके यही दान…
