Author: Vinod Gupta
नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई सहृदयता-एक्सीडेंट में घायल पड़े 02 युवकों को इलाज हेतु भेजा अस्पताल… आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने सहृदयता दिखाते हुए एक्सीडेंट में घायल पड़े 02 युवकों को एम्बुलेंस बुलवा कर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस विभाग को भी इसकी सूचना दी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एक कार्यक्रम में गुल्लू जा रहे थे की कलई मोड़ के पास 02 युवकों को रोड में गिरे देखा तो उन्होंने तत्काल गाडी रुकवा कर युवकों को देखा और पूछताछ करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए…
महाशिवरात्रि-नगर के शिवालयों में तैयारी पूर्ण-शिव की भक्ति में डूबे नजर आएंगे श्रद्धालु-कल आरंग में निकलेगी शिव जी भव्य बारात आरंग।कल 15 फ़रवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के शिवालयों में तैयारियां पूर्ण हो गई है। महाकाल ग्रुप द्वारा शिव पार्वती विवाह का आयोजन भी शुरू हो गया है। प्रथम दिवस को चुलमाटी तेल हल्दी के बाद आज मयान और भंडारा किया गया तथा कल 15 फरवरी नगर में शिव जी की भव्य बारात भी निकाली जाएगी।पौराणिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर प्रथम बार शिव भगवान ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट…
महाशिवरात्रि-साल भर में इसी एक दिन माँ चंडी के इस रूप का होता है दर्शन-चरण दर्शन का मिलता है सौभाग्य…. आरंग। महाशिवरात्रि पर्व में जहाँ पुरे क्षेत्र में भगवान् भोले नाथ जी के पूजन अभिषेक का विशेष महत्व होता है वही महाशिवरात्रि के दिन ही माँ चंडी में महिषसुर मर्दिनी के स्वरूप तथा चरण दर्शन का भी सौभाग्य साल भर में इसी दिन मिलता। मंदिर के पुजारी मोहित ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए बताया कि धर्म नगरी आरंग के बागेश्वर पारा में स्थित माँ चंडी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन माँ चंडी महिषासुर मर्दिनी के रूप में दर्शन…
आरंग के आत्मानंद स्कुल का कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण-इन मुद्दों को लेकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी… आरंग |आज आरंग नगर में रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं शहर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरंग नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES) का विशेष निरीक्षण किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा आरंग शहर कांग्रेस कमेटी ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरिक्षण के दौरान में स्कूल की बदहाल स्थिति और शासन द्वारा हो रही अनदेखी की गंभीर तस्वीरें सामने आईं।उन्होंने बताया कि स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के…
महाशिवरात्री-पांच-कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धी, गायत्री महायज्ञ आज से शुरू-आज भव्य कलश यात्रा आरंग। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर वार्षिकोत्सव एवं पांच-कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धी, गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन, शिव महापुराण कथा युग संदेश नारीसशक्ति करण देवपरिवार विस्तार व राष्ट्र-जागरण दीप-महायज्ञ का भव्य आयोजन गायत्री गौशाला केन्द्र-बिरबिरा (नरियरा, कोसमखुंटा) गनौद, आरंग, रायपुर छ.ग. में आज 14 फ़रवरी से शुरू हो रहा है। आज शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर 2.00 बजे – मंगलकलश यात्रा एवं देव-गंगा पूजन सायं 5.00 से 7.00 बजे तक संगीत प्रवचन व युग-संदेश एवं आरती, प्रसाद वितरण रविवार, 15 फरवरी 2026 को प्रातः 6.00 से 8.00…
मातृ सम्मेलन में माताओं ने दिखाया उत्साह-ऑपरेशन सिंदूर’ से गूँजा विद्यालय… आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर, मंदिर हसौद में मातृ सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल चतुर्वेदी अध्यक्ष, नगरपालिका मंदिर हसौद थे तथा अध्यक्षता सुरेन्द्र नशीने सचिव, जिला ग्राम भारती रायपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में निर्देश सिन्हा (पार्षद), एकता मिश्रा (पार्षद), तारणी निर्मलकर, पार्षद तुलेश देवांगन, पार्षद सुरेश यादव, पार्षद भुषण बघेल, पार्षद प्रतिनिधि पिटूं निर्मलकर, पार्षद प्रतिनिधि बसंत वर्मा, भागी गहने, गोविंदा साहू, कुलदीप साहू, रोहित वर्मा, जितु निर्मलकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन…
मनाया स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा-स्मार्ट मीटर योजना पर प्रश्नावली के माध्यम से उपभोक्ताओं से सुझाव और अनुभव किया गया साझा आरंग। छग राज्य विद्युत मंडल के स्थानीय कार्यालय परिसर उप संभाग आरंग में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया गया। स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अमेठी राकेश प्रीति चंद्राकर, सरपंच सती बाई लहरी (ग्राम पंचायत खमतराई), कार्यपालन अभियंता शशांक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता आरंग महादेव देवांगन, कनिष्ठ अभियंता आरंग ग्रामीण प्रशांत विलसन पन्ना, कनिष्ठ अभियंता आरंग शहर ओमप्रकाश सिन्हा, कनिष्ठ अभियंता तामासिवनी गुलशन रंगारी एवं कनिष्ठ अभियंता समोदा पंकज कोसले मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को गूगल प्ले…
बड़ी खबर-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज आरंग विकासखंड के इन गाँवों का किया धुंआधार दौरा-शासकीय योजनाओं के प्रगति की ली जानकारी…. आरंग। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज आरंग विकास खंड के कई गाँवों का धुंआधार दौरा किया तथा शासन के योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नल कनेक्शनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घर के बाहर लगे कनेक्शन में सोखता गड्ढा निर्माण एवं टोटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पेंशन, राशनकार्ड सहित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की। जन्म-मृत्यु पंजीयन,…
ब्रेकिंग-नगर पालिका कार्यलय का सहित कई संस्थाओं का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण-दिए कई कड़े निर्देश आरंग।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की सीटिंग व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय की स्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा अन्य कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने या अटेंडेंस दर्ज नहीं करने की स्थिति में संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा।…
आरंग विधान सभा में 2 कि.मी. आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु ₹3.30 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति आरंग। छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला रायपुर के नरदहा मार्ग (लंबाई 2.00 कि.मी.) निर्माण कार्य हेतु ₹3 करोड़ 30 लाख 78 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति आरंग विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय और जनप्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम है। यह 2 किलोमीटर आंतरिक मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन…
