Author: Vinod Gupta
आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न आरंग।आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र 17 गांवों का वार्षिक अधिवेशन 21 फरवरी को बेनीडीह आरंग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डोमन सिंह धुव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बुजुर्ग सम्मान सामाजिकमंदिर पुजारी चंद किशोर मरई एवं कार्यकर्ताओ का सम्मान तथा सरपंच यशवंत निषाद का सम्मान किया गया। सरपंच ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा संस्कार परवरिश देने में जोर दिया गया। आभार प्रकट करते हुए अध्यक्ष डोमन सिंह ध्रुव ने समाज को नशामुक्त समाज सामाजिक कार्यक्रमों आपसी सहयोग बेटी बेटा को एक अच्छा…
प्रदेश स्तरीय संत रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए मिर्धा आरंग/ संत शिरोमणि रविदास जी की प्रदेश स्तरीय जयंती का आयोजन छत्तीसगढ़ मेहर समाज के द्वारा बेमेतरा में किया गया इस भव्य पावन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ध्रुव कुमार मिर्धा की भी सहभागिता रही ।समारोह को संबोधित करते हुए ध्रुव कुमार मिर्धा ने संत रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के पथ-प्रदर्शक हैं।उन्होंने संत रविदास जी को अपना व्यक्तिगत…
गिरौदपुरी में संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले में शामिल मुख्यमंत्री साय ने कहा-बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही है हमारी सरकार रायपुर। 22 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं पूजा – अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व…
05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न-जीवन में नैतिकता, सदाचार और सेवा भाव अपनाने का लिया संकल्प आरंग। परम वंदनीया भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष (1926–2026) के उपलक्ष्य में ग्राम कुकरा में आयोजित तीन दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति एवं टोली विदाई के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में बाजार चौक स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में किया गया।समापन दिवस की शुरुआत प्रातः सामूहिक जप, ध्यान एवं प्रज्ञायोग व्यायाम से हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध…
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न आरंग।कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र–पलौद के तत्वावधान में 21 फरवरी 2026, शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित भव्य समारोह एवं आकर्षक शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ। इसके पश्चात निकाली गई शोभायात्रा में समाज जनों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे ग्राम में जयघोष और उत्साह का वातावरण बना…
पीएम श्री स्कूल में ‘बैगलेस डे’-विविध गतितिविधियो का हुआ आयोजन… आरंग।जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल भानसोज में शनिवार को विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए “बैगलेस डे” का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बिना पुस्तक-बैग के विभिन्न रचनात्मक, खेलकूद एवं कौशल आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल का विकास करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः योग सत्र से किया गया। प्रशिक्षक बुद्धेश्वर वर्मा ने विद्यार्थियों को सरल योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के माध्यम से बच्चों…
मानस शक्ति केंद्र का चुनाव सम्पन्न-नई कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान आरंग। मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर के अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र अमेरी का चुनाव ग्राम अमेरी में मानस मंडलियों के सदस्यों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव उपरांत अध्यक्ष पद पर अशोक साहू (भानसोज) को चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तेजेश्वर वर्मा एवं देवेंद्र कुमार साहू को सौंपी गई। सचिव पद पर हेमलाल वर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में चिंताराम वर्मा निर्वाचित हुए।सचेतक पद पर भागीरथी चंद्राकर का चयन…
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम-तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन आरंग।ब्लॉक आरंग के ग्राम बहनाकाड़ी में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित कर विस्तृत क्रियान्वयन योजना पर चर्चा की गई तथा तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने व्यवस्थित रूपरेखा तैयार कर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। तत्पश्चात स्वस्थ जीवन एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई। पूरे गांव में रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया तथा…
उपलब्धि-आरंग से इन्हें मिला “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि” आरंग।आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ के चेतन सिंह चौहान जो कि वर्तमान में जनपद प्राथमिक विद्यालय हाराडुला विकास खण्ड चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर में कार्यरत है को मातृभाषा के लगातार संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देश विदेश के हजार कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नेपाल भारत मैत्री विकास, बुद्ध सर्किट…
कैबिनेट मंत्री एवं युवराज गुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आज सतनाम सद्भाव पदयात्रा का यहां होगा भव्य समापन आरंग। सतनामी समाज के गुरु एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व आरंग विधायक के नेतृत्व में रायपुर से प्रारंभ हुई विशाल ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ अपने पांचवें और अंतिम दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर है। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के सत्य और अहिंसा और समानता ,समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाली यह पदयात्रा आज अपने गंतव्य—पवित्र तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुँचेगी। श्वेत ध्वज (जैतखाम) थामे हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम आज बाबा जी के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद…
