Author: Vinod Gupta
भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के लिए 05 करोड़ आवंटित-इन्होंने जताया धन्यवाद आभार आरंग।छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के बजट में राज्य के राजिम में भक्त माता कर्मा की कास्य प्रतिमा लगाने हेतु 05 करोड रुपए का प्रावधान किया है भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष और किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी गोविन्द साहू, आरंग नगर परिछेत्र साहू समाज के अध्यक्ष अविनाश विक्की साहू, ओबीसी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बीजेपी खूबचंद साहू ने अपनी मीडिया विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया है जगन्नाथ पुरी से लेकर राजिम तक छत्तीसगढ़…
नगर पालिका आरंग में घमासान-कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर लगाये कई आरोप-नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी पार्षदों ने इसे बताया विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में स्थानीय पार्षदों ने 25 फरवरी 2026 को नगर पालिका परिसर के बाहर गेट के सामने शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि पिछले 06 महीनों से नगर पालिका परिषद की कोई सामान्य सभा या बैठक आयोजित नहीं की गई है। पार्षदों ने इसे प्रशासन का ‘तानाशाही रवैया’ करार देते हुए कहा कि बैठक न होने के कारण शहर के विकास कार्य पूरी…
एसडीएम आरंग ने किया इस पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण आरंग | शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैंकरा ने पीएमश्री शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी प्राथमिक शाला का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आते हुए बच्चों का ज्ञान भी परखा। स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया, निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं में स्वच्छता अंतर्गत शौचालय और बाथरूम की सफाई व्यवस्था,परिसर की स्वच्छता शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और रनिंग वाटर सप्लाई की स्थिति एवं…
आनंद मार्ग मिडिल स्कूल के नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक-वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन आरंग। ग्राम जरौद (उमरिया) स्थित आनंद मार्ग मिडिल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल में समां बांध दिया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों ने जब देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया, तो…
सामान्य सभा की बैठक तुरंत कराये जाने की मांग-कांग्रेस पार्षद आज करेंगे धरना प्रदर्शन.. आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग में परिषद की सामान्य सभा की बैठक तुरंत कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद गण बुधवार, 25 फरवरी को दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक नगर पालिका प्रांगण में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक नही होने से शहर के बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े कार्य जैसे नामांतरण, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लाभ के लिए…
बड़ी खबर-पीएम श्री स्कूल अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण-सघन जांच के बाद दिए कई निर्देश आरंग। आज मंगलवार को शासकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, आरंग की बुनियादी सुविधाओं से लेकर शैक्षणिक स्तर तक कुल 21 बिंदुओं पर सघन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।शौचालय की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और कैंपस की साफ-सफाई,विद्यार्थियों की कक्षावार प्रगति…
मनखे-मनखे एक समान के जयघोष के साथ संपन्न हुई ऐतिहासिक सतनाम सद्भाव पदयात्रा-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब आरंग। बोल रहा अब हिंदुस्तान—मनखे मनखे एक समान” के संकल्प के साथ रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं एवं राजागुरु,धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब की उपस्थिति में शुभारंभ हुई पांच दिवसीय ऐतिहासिक ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा का पावन तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में भव्य समापन हुआ। सतनामी समाज के गुरु एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक…
नगर पालिका के इस वार्ड में 08 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्र 15 में 08 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, ध्रुव मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन तथा पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा ने भूमि पूजन कर नाली निर्माण कार्य की शुरुवात की। इस अवसर पर दिनेश चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग,नागेन्द्र विश्वकर्मा छाया पार्षद, रितेश साहू, चेतन साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी,ओम मिर्धा उपस्थित थे।विनोद गुप्ता-आरंग
वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण-प्राकृतिक आपदाओं की आशंका-आइये जाने विविध राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव आरंग। ज्योतिषाचार्य पं.अजीत कमलनारायण शर्मा ने बताया कि यह इस वर्ष का प्रथम तथा विक्रम संवत2082 का अंतिम चंद्रग्रहण है।यह खंडग्रास चंद्रग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दि.03-03-26 मंगलवार के दिन होगी जब चंद्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सिंह राशि मे केतु के साथ विराजमान होंगे।ग्रहण का सूतक काल(रायपुर दृक गणना अनुसार)3 मार्च को प्रातः 09:07 से आरंभ होगा,ग्रहण स्पर्श सायं 06:07 पर चन्द्रोदय के साथ और मोक्ष सायं 06:47 पर होगा।ग्रासमान की पूर्ण अवधि 40 मिनट की होगी।यह भारत में दृश्य एवं मान्य होगा।भारत…
गुप्ता समाज आरंग की आमसभा सम्पन्न-चुने गए नये पदाधिकारी-देखिये किन्हें क्या दायित्व मिला.. आरंग। नवयुवक कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज आरंग का वार्षिक आमसभा सभापति अनिल गुप्ता तथा संरक्षक प्रदीप गुप्ता विनोद गुप्ता राकेश गुप्ता तथा मदन गुप्ता की उपस्थिति में श्री चंडी मंदिर आरंग में सम्पन्न हुआ। सभा में कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। समाज द्वारा संचालित श्री चंडी मंदिर तथा श्री हनुमान मंदिर के पदाधिकारियो द्वारा भी आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर नए पदाधिकारियो का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियो का चयन…
