Author: Vinod Gupta

आभार उत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न-कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जीवन में विनम्रता एवं संवेदनशीलता को अपनाने की दी प्रेरणा रायपुर। दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल एवं श्री जगदीश कुमार दानी विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में “आभार उत्सव” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की सभी सम्माननीय आया दीदियों एवं सेवक साथियों के समर्पण, सेवा-भाव एवं निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं संस्कारों की सुगंध से परिपूर्ण रहा।विद्यार्थियों ने उत्साह, श्रद्धा और आदर के साथ सहभागिता करते हुए पुष्प, अभिनंदन-पत्र (कार्ड), मिठाई एवं स्मृति-उपहार भेंट…

Read More

बजट में आरंग को मिली विकास की बड़ी सौगात-रेलवे अंडर ब्रिज व 03 किमी फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृति-नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने जताया आभार… आरंग। नगर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में आरंग नवापारा (रा. मार्ग-20) स्थित आरंग रेलवे स्टेशन के निकट वाल्टेयर लाइन लेवल क्रॉसिंग (आर.व्ही.-24) पर आरओबी/आरयूबी (रेलवे ओवरब्रिज/अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे लंबे समय से जाम और दुर्घटना की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि उक्त प्रस्ताव नगर पालिका परिषद…

Read More

बजट में आरंग को मिली विकास की बड़ी सौगात-रेलवे अंडर ब्रिज व 03 किमी फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृति आरंग। नगर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में आरंग नवापारा (रा. मार्ग-20) स्थित आरंग रेलवे स्टेशन के निकट वाल्टेयर लाइन लेवल क्रॉसिंग (आर.व्ही.-24) पर आरओबी/आरयूबी (रेलवे ओवरब्रिज/अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे लंबे समय से जाम और दुर्घटना की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि उक्त प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक 30 अप्रैल 2025 को…

Read More

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सम्पन्न-विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति किया जागरूक आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में 28 फ़रवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग एवं शैक्षणिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एम. एल. वर्मा, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोहका-नेवरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनका स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य अभया आर. जोगलेकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विकसित भारत…

Read More

पर्यावरण प्रदर्शनी में दिखा फूल, पत्ती, बीज और पेंटिंग की अनूठी झलक आरंग। पीएम श्री विद्यालय भानसोज परिसर में शनिवार को बस्ताविहीन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रदर्शनी में फूल, पत्ती और बीजों की विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ पर्यावरण विषयक आकर्षक पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्थानीय और औषधीय पौधों के फूलों एवं पत्तियों को सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया। बीज…

Read More

पिछले पांच साल के कार्यकाल में सामान्य सभा के बीच कई महीनों का रहा अंतराल और अब छह माह के अंतराल पर राजनीति क्यों-डॉ.संदीप जैन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में सामान्य सभा की बैठकों को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कांग्रेस के कार्यकाल की बैठकों का विवरण जारी करते हुए विपक्ष के मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने एक विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को एक सूची जारी करते हुए पिछले कार्यकाल में हुए सामान्य बैठको का ब्यौरा दिया है जिसके अनुसार सामान्य सभा की बैठक 21 जुलाई…

Read More

तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन-रैली निकाल कर ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प आरंग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को ग्राम खौली ब्लॉक आरंग में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। पंचायत कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित कर विस्तृत क्रियान्वयन योजना पर चर्चा की गई तथा तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु सुचारू रूपरेखा तैयार कर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। तत्पश्चात स्वस्थ जीवन एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली…

Read More

केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से इन मार्गो के निर्माण के लिए बजट में 4 करोड़ 40 लाख रूपये की मिली स्वीकृति-जनपद अध्यक्ष ने जताया आभार आरंग।प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास केबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के विशेष प्रयासों से बजट में आरंग विधान सभा के ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने ग्राम पिरदा से सकरी मार्ग निर्माण कार्य लम्बाई 3.00 कि.मी.,कोड़ा पार से तेलासीपुरी नाला सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3.00 किमी,रसोटा…

Read More

अकोलीकला(भाऊ)से फरफौद सड़क मार्ग निर्माण को बजट में मिली स्वीकृति-इन्होंने जताया आभार आरंग! हाल ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानभा में वित्त मंत्री ओ. पी.चौधरी द्वारा बजट पेश किया गया। जिसमे आरंग विधानसभा को भी करोड़ो का सौगात प्राप्त हुआ है। आरंग विधानसभा के ग्राम अकोलीकला (फ़) से फरफौद सड़क निर्माण (नहर किनारे)हेतु बजट में 4 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इस पर भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।देवनाथ…

Read More

मुख्यमंत्री तथा मंत्रियो के साथ आरंग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा संघ के 100 साल की गाथा पर आधारित फिल्म शतक आरंग। 26 फरवरी 2026 को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडे के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब एवम अन्य मंत्रीगण व वरिष्ठ नेताओं के साथ आरंग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी।मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत…

Read More