Author: Vinod Gupta

COTPA Act के अंतर्गत चालानी कार्यवाही-की प्रावधानों के पालन करने की अपील… आरंग।मन्दिर हसौद में तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से COTPA Act (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों के तहत मन्दिर हसौद क्षेत्र में विशेष चालानी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों में विशेष निरीक्षण कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 25 चालान किए गए तथा ₹1450 की राशि का समाहरण (कलेक्शन) किया गया।एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्यवाही में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी ओमप्रकाश यादव प्रीति उपाध्याय, ड्रग…

Read More

ब्रेकिंग-आरंग में होली के हुड़दंग के बीच युवक का मर्डर-चाकूबाजी में युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी… आरंग।आरंग क्षेत्र में होली की खुशियो के बीच एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। होली के खुशियों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना आरंग के केवशी लोधी पारा की है, जहाँ त्योहार के हुड़दंग के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है। आशंका है कि होली खेलने के दौरान कुछ लोगों…

Read More

अपना घर आश्रम गोढ़ी में सेवा और संवेदना के रंगों संग मना होली उत्सव आरंग।मानव सेवा के संकल्प के साथ संचालित ग्राम गोढ़ी स्थित अपना घर आश्रम में इस वर्ष होली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, आत्मीयता और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। यहां रंगों का यह उत्सव केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, समर्पण और अपनत्व की अनूठी मिसाल बन गया।गौरतलब है कि इसी आश्रम में विगत 03 जनवरी को सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर प्रभुजियों के साथ समय व्यतीत किया था। उस दौरान भी भजन-संगीत, नृत्य एवं आत्मीय संवाद के माध्यम से…

Read More

पीएम श्री स्कूल में बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर खेली होली आरंग। आरंग विधान सभा के ग्राम भानसोज स्थित पीएम श्री स्कूल भानसोज में होलिका पर्व उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को होलिका दहन के महत्व एवं बुराई पर अच्छाई की विजय की कथा से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने रंगों के इस त्योहार को शालीनता और अनुशासन के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।विद्यालय के…

Read More

चिरायु की मदद से प्रिया लोधी के हृदय का हुआ सफल ऑपेशन-माता पिता ने कहा-अब अच्छे से मनायेंगे होली… आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्राम गुल्लु विकासखण्ड आरंग जिला रायपुर के प्राथमिक शाला में चिरायु टीम द्वारा हेल्थ चेकअप करने हेतु भ्रमण किया। हेल्थ चेकअप के कक्षा दौरान कक्षा चौथी की छात्रा प्रिया लोधी पिता श्री अश्वनी लोधी की हृदय गति असमान्य पाई गई। पुछताछ के दौरान पता चला कि खेलने के दौरान काफी थक जाती है एवं सॉस फुलने लगती है। तुरंत ही बच्ची के माता पिता को बुलाकर अवगत कराया गया कि इसे हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाना होगा।…

Read More

होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने चलाया विशेष अभियान-अवैध शराब सहित इन पर की गई कार्यवाही… आरंग। होली पर्व के पूर्व आरंग पुलिस होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों एवं हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।अवैध शराब पर कार्यवाही विशेष अभियान के तहत तीन प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी – चनेश्वर साहू (37…

Read More

RSS का युवा सम्मेलन-सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल-युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की धुरी-इन्होंने युवाओं को किया संबोधित आरंग।ग्राम समोदा (तुलसी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में रविवार, 01 मार्च को उपखंड का एक युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समग्र ग्राम विकाश प्रमुख पीयूष मिश्रा और खंड सहकार्यवाह चीनीलाल चंद्रा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। संजीव देवदास के संघ गीत के साथ सभागार देश प्रेम से गुंजायमान हुआ। कार्यक्रम का संचालन उपखंड…

Read More

इस स्कूल में हुआ “थैंक्यू दीदी” सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन आरंग।कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में “थैंक्यू दीदी” सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की सम्माननीय आया दीदियों के समर्पण, सेवा-भाव एवं निरंतर सहयोग के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह, श्रद्धा और आदर के साथ सहभागिता करते हुए पुष्प, अभिनंदन-पत्र (कार्ड), मिठाई एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अपना स्नेह एवं आभार प्रकट किया। बच्चों की भावनात्मक एवं निश्छल अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या…

Read More

शांति समिति की बैठक सम्पन्न-त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर ​आरंग। आगामी होली और रंगपंचमी के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना परिसर आरंग में थाना प्रभारी हरीश साहू कि अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच और स्थानीय ढाबा संचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।…

Read More

युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन-युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर युवाओं को जोड़ने और समाज में एकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कुल आरंग में आज युवा संगम कार्यक्रम आरंग नगर का आयोजन सम्पन्न हुआ।इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश पटेल स्वदेशी जागरण मंच छ ग प्रांत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ स्थापना एवं उद्देश्यों का वर्णन किया।उन्होंने युवाओं…

Read More