Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शांति समिति की बैठक सम्पन्न-त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
    Blog

    शांति समिति की बैठक सम्पन्न-त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 1, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शांति समिति की बैठक सम्पन्न-त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

    ​आरंग। आगामी होली और रंगपंचमी के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना परिसर आरंग में थाना प्रभारी हरीश साहू कि अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच और स्थानीय ढाबा संचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।​बैठक में बिंदु और निर्देश- शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,ग्रामीण क्षेत्रों से आए सरपंचों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था पर नजर रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वही थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि वे अपने संस्थानों में शराब पीने-पिलाने की अनुमति न दें। देर रात तक ढाबा खोलने और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।वही निर्धारित समय सीमा के बाद और तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। ​थाना प्रभारी ने आरंग नगरवासियों से अपील की कि वे भाईचारे के साथ रंगों का यह त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा त्यौहार खुशियां बांटने के लिए होते हैं, न कि किसी को परेशान करने के लिए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। ​बैठक के अंत में उपस्थित नागरिकों और सरपंचों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.