Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में गूँजा वेदमंत्र-18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
    Blog

    आरंग में गूँजा वेदमंत्र-18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 20, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में गूँजा वेदमंत्र-18 से अधिक बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

    आरंग। धर्मनगरी आरंग में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर 18 से अधिक बटुकों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञोपवीत धारण किया और संस्कार व शुभता के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।संस्कार की पूरी प्रक्रिया स्थानीय आचार्य पंडित परशु शर्मा एवं पंडित भानुप्रताप शर्मा के सानिध्य में पूर्ण हुई। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुए इस आयोजन में बटुकों का मुंडन, जनेऊ धारण और गुरुदीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए। आचार्यों ने बटुकों को जनेऊ के महत्व और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बटुकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ ने अपने सकारात्मक उद्बोधन में धार्मिक आयोजनों की सामाजिक प्रासंगिकता पर बल दिया एवं समाज की एकजुटता का प्रतीकहै। कार्यक्रम में श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा पार्षद एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा महासमुंद, पार्षद गण खुशबू राकेश शर्मा,उमाकांत यादव,संतोष लोधी वीरेंद्र गोलू कडरा पार्षद प्रतिनिधि राकेश भानुमति सोनकर, सुशील जलक्षत्री ने भी संबोधित किया।

    Oplus_131072

    इस भव्य आयोजन में प्रथम चरण में अतिथि के रूप में सुषमा ध्रुव तिवारी महामंत्री केंद्रीय समिति ब्राह्मण समाज रायपुर,प्रमोद तिवारी अध्यक्ष महासमुंद,मनीष शर्मा, यशवंत चतुर्वेदी उपस्थित रहे, उन्होंने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा ऐसे आयोजन हमे संस्कृति और संस्कार से जोड़ते है तथा संगठन एवं समाज की एक जुटता का संदेश देते है।ब्राह्मण समाज के इस सामूहिक प्रयास को नगरवासियों ने खूब सराहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार का उद्देश्य फिजूलखर्ची को कम करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर अपनी परंपराओं का निर्वहन करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी बटुकों और उनके परिजनों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा ने आगंतुक अतिथियों एवं परिजनों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से पदाधिकारी गण महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ आरंग के पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Vinod GuptaJune 27, 2026181 Views

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.