नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू
आरंग।नवीन शासकीय महाविद्यालय, तामासिवनी में नई शिक्षा नीति के तहत नवीन सत्र 2026–27 के दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया उन्होंने महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन किया उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अपने उद्बोधन में विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हमारे युवा अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक तिवारी, भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष दीपक बैस, मंडल अध्यक्ष तोषण लाल साहू, प्राचार्य राजीव तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद तारक, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि निर्मल कुमार साहू सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य रीवन लाल यादव, सावंत साहू, हुल्लास कुमार साहू, हुल्लास साहू एवं श्रीमती ललिता साहू उपस्थित रहे इसके साथ ही मंडल कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रविकांत तारक(सोनु दिवाना), अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तारिणी ध्रुव, सरपंच श्याम कुमार साहू, उपसरपंच दिवाकर साहू, अरुण कुमार साहू सहित महाविद्यालय के सभी गुरुजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, कौशल विकास, नवाचार एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया
विनोद गुप्ता-आरंग



