Author: Vinod Gupta
दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग 2026-भाजपा आरंग मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जारी आरंग। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत देश भर में 07 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रायोजित है । इसी कड़ी में भाजपा आरंग मंडल द्वारा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 14 व 15 मार्च को आरंग के सदभावना भवन में तय हुआ जिसको लेकर आज प्रथम दिवस का प्रशिक्षण जारी है, जिसके प्रथम सत्र में आज गणेश शंकर मिश्रा (उपाध्यक्ष नीति आयोग छ. ग. शासन ) द्वारा भाजपा कमल ध्वज का ध्वजारोहण ,…
संत शिरोमणी माँ कर्मा जयंती समारोह-कल 15 मार्च को आरंग में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि आरंग। नगर साहू समाज आरंग परिक्षेत्र द्वारा संत शिरोमणी माँ कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन कल 15 मार्च 2026, रविवार को किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री- छ.ग. शासन होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण करेंगे।फागुलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग,…
मंदिर हसौद नगर पालिका में भी घमासान-नगर पालिका अध्यक्ष के नगर बंद की घोषणा के बाद बीजेपी पार्षदों ने सामान्य सभा की बैठक को लेकर दे दिया ये अल्टीमेटीम-पढ़िए क्या है पूरा मामला आरंग। नगर पालिका मंदिरहसौद में बीजेपी पार्षदों के तेवर के बाद सामान्य सभा की बैठक को लेकर घमासान शुरू हो गया है।बीजेपी पार्षदों ने एक विज्ञप्ति में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर बंद और पालिका कार्यालय में तालाबंदी के घोषणा को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए बताया कि अध्यक्ष के ढीले व सुस्त कार्यशैली के परिणाम स्वरूप मंदिर हसौद पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक साल भर…
पुराने बस स्टैंड स्थल पर ही नए बस स्टैंड निर्माण की मांग-सामान्य सभा में इन्होंने उठाया मुद्दा आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग की सामान्य सभा की बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कृष्णा वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पुष्कर साहू ने शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण नए बस स्टैंड निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्षद पुष्कर साहू ने एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा कि नए बस स्टैंड का निर्माण पुराने बस स्टैंड के यथावत स्थान पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान…
आरंग में मनाई गई मिनीमाता जयंती व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-प्रतिभाओं का हुआ सम्मान आरंग। एकता सतनामी महिला समिति आरंग के तत्वावधान में शुक्रवार 13 मार्च को शाम 4 बजे मिनीमाता स्मृति भवन, अकोली रोड आरंग में मिनीमाता जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि I.A.S. संजय डहरिया, पार्षद वार्ड क्रमांक 13 चितरेखा विक्रम परमार, अध्यक्षता विजयकुमार लहरे, D.E.O. महासमुन्द डी.बी.निराला सहा.प्राध्यापक, अंजली बरमाल जिला क्रीडा अधिकारी महासमुंद, लाखेश्वर कुमार रात्रे A.B.O. आरंग, गणेशराम मिरी, नंदकुमार कोशले, डा. घनश्याम टंडन,…
समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़-समाज के रिपोर्ट पर पुलिस ने इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की विवेचना आरंग। सोनकर समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ किये जाने का बड़ा मामला सामने आया है। समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर के रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने अविनाश विक्की साहू एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 324(5), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जाँच शुरू कर विवेचना में लिया है। समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज सामुदायिक भवन…
पाइप लाइन विस्तार के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित अटल आवास में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद चितरेखा विक्रम परमार सहित नगर पालिका के पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद संतोष लोधी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि अटल आवास क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या सामने आ रही थी। इसे ध्यान…
विदाई समारोह-प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-विद्यालय केवल इमारत नहीं है बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है.. आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय सचिव अशोक यादव,सहसचिव रामू लोधी,पंच प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू,शीतल बंजारे ,धनेश्वर धीवर प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर अशोक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी चीज में लंबे समय तक जुड़े रहने पर उसके साथ विशेष जुड़ाव हो जाता हैं,एक रिश्ता बन जाता है।फिर उससे दूर होना एक व्यक्ति के लिए…
विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के शुभकामनाओ के साथ दी गई विदाई आरंग। स्थानीय शासकीय बालक प्राथमिक शाला सदर रोड आरंग में कक्षा 5वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह और भावुकता से भरा रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विदाई ले रहे अपने सीनियर छात्रों के सम्मान में कक्षा 3री और 4थी के नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित सभी शिक्षकों और सहपाठियों की खूब तालियां बटोरीं।समारोह के दौरान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने…
आरंग जोन में कार्यकर्ताओं से संवाद बैठक सम्पन्न-14 व 15 मार्च को होने वाले कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी आरंग! भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंग में आयोजित किया गया है जिसकी तैयारी को लेकर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन द्वारा हाल ही में प्रदेश जिला व मंडल के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का गठन हुआ है ,जिसके तहत आरंग मंडल के भी कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है।जिसको लेकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 14,व 15 मार्च को…
