Author: Vinod Gupta
पुरानी यादों से गुलजार हुआ अरुंधती स्कूल-पूर्व छात्रों की महफिल में ‘स्पंदन’ से जीवंत हुआ बचपन आरंग | पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन ‘स्पंदन’ ने स्मृतियों का ऐसा समां बांधा कि हर पूर्व छात्रो का चेहरा खिल उठा। बरसों बाद अपने पुराने स्कूल की दहलीज पर कदम रखते ही वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों से लेकर युवा वर्ग तक सबकी आंखें पुरानी यादों से नम और दिल उत्साह से लबालब नजर आए। कार्यक्रम में 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने शिरकत कर अपनी गौरवशाली विरासत को नमन किया।अरुंधति देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम प्रदेश स्तरीय आयोजन-इन उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित दुर्ग।15 मार्च 2026 को एमपी हॉल, दुर्ग में जोन क्रमांक 03 के महिला संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्ग-भिलाई, आरंग, धमतरी, रायपुर, धमधा, नयापारा, राजिम एवं महासमुंद इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई इकाई की कुमारी टिम्सी गुप्ता ने स्वागत नृत्य (क्लासिकल) प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आरंग इकाई…
इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ने सौंपा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन… आरंग।छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय इकाई के आह्वान पर एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कर्मचारी-अधिकारीगण अपने ग्यारह सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर माननीय मुख्य मंत्री छत्तीसगढ शासन एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व जोरदार नारेबाजी कर अनुविभागीय अधिकारी आरंग को सौंपा गया। फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने बताया उक्त लंबित मांगे विधान सभा चुनाव पूर्व मोदी की गारंटी के तहत घोषणापत्र में शामिल किया गया किन्तु आज पर्यंत शासन द्वारा…
रात के अंधेरे में रेत की लूट-घाटों पर अवैध रेत खनन-प्रशासन की खामोशी पर सवाल आरंग। छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा मानी जाने वाली महानदी अब रेत माफियाओं के लालच का शिकार बनती नजर आ रही है। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में चिखली, कुरूद और हरदीडीह रेत घाटों पर रातभर भारी मशीनों से अवैध रेत उत्खनन जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 07 बजे के बाद नदी में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद, आधी रात के बाद जेसीबी जैसी मशीनें नदी में उतरती हैं और हाईवा ट्रकों की कतारें सैकड़ों ट्रिप रेत लेकर निकल जाती हैं।NGT नियमों की…
आरंग नगर पालिका क्षेत्र में मार्च माह में 03 दिन मांस-मटन बिक्री पर लगी रोक आरंग। आरंग में तीन दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी। दरअसल, कल से धार्मिक त्योहार शुरू हो रहा है। जिसको देखते हुए मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में आरंग नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने तीन दिनों तक मांस-मटन दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया है। चेट्रीचंड, रामनवमी और महावीर…
आज 18 मार्च को जुटेंगे पूर्व छात्र एवं शिक्षक-अरुंधती देवी शासकीय विद्यालय आरंग में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन स्पंदन” यादों की धड़कन, अपनेपन का संगम के रूप में 18 मार्च को स्कुल प्रांगण में ही किया जा रहा है।प्राचार्या श्रीमती संध्यारानी बारीक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताई की इस आयोजन में पूर्व छात्रो के पूर्व शिक्षको को भी आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय की पुरानी यादों को फिर से जीने पुराने मित्रों और गुरुओं से मिलने का…
स्वामी आत्मानन्द स्कुल-संविदा शिक्षकों पर आवेदन प्रतिबंध से नाराजगी-नियम में संशोधन की उठी मांग-151 पदों के लिए मंगाए गए है आवेदन… आरंग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 31 स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक ग्रेड-3, ग्रंथपाल सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक नियम को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त असंतोष देखने को मिल रहा…
छोटा सा विवाद बना जानलेवा-एयर ब्लोअर से पेट में हवा भरने से साथी मजदुर की हालत गंभीर-आरंग थाने में मामला दर्ज आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रसनी में स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान दो मजदूरों के बीच छोटा सा विवाद बड़ी घटना का रूप ले लिया। हल्के नोक- झोक से गुस्साए एक मजदूर में दूसरे मजदुर के पेट में एयर ब्लोअर से हवा भर दी इसके बाद मजदूर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गया जिसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बाद में मजदूर की हालत को देखते हुए उसे इलाज हेतु…
श्रृंगी रक्त मोक्षण चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविर का आयोजन-इतने मरीजो ने लिया चिकित्सा लाभ आरंग। श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग के तत्वाधान में श्रृंगी रक्त मोक्षण चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविर का आयोजन 14 मार्च 2026 शनिवार को संपन्न हुआ, पतंजलि योगग्राम ,वेलनेस सेंटर हरिद्वार से प्रशिक्षित राम अवतार के द्वारा उपचार किया गया, जिसका लाभ विगत अनेक वर्षों से विभिन्न ज्वाइंट पेन से दर्द पीड़ित12 लोगो ने चिकित्सा लाभ लिया। जिसमें आजाद चौक आरंग निवासी सुनीता सैनिक जो बिना वाकर के चल नहीं पाती थीं वो चिकित्सा उपरांत तुरंत बहुत राहत महसूस करते हुए बिना सहारे से चलने लगीं, जो इस आयोजन…
नवरात्रि शुरू होने के 7 दिन पहले चंडी मंदिर व राम मंदिर से 03 लाख के सोने के गहने चोरी आरंग । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी रात लगभग 3 लाख रुपये के सोने की गहनों की चोरी हो गयी है । जानकारी मिलते ही थाना अमला ने मौका मुआयना करने के बाद पतासाजी शुरू कर दी है । राम मंदिर के सी सी टी वी फुटेज में नकाब पहन चोरी करते दो व्यक्ति कैद हो…
