Author: Vinod Gupta

नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे चोरी कर खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास आरंग । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) के नवनिर्मित आई टी आई भवन के खिड़कियों में आग लगाने का असफल प्रयास करने के साथ – साथ परिसर में घुस कमरे का ताला तोड़ 02 ट्यूब लाइट व स्विच बोर्ड चोरी कर ले जाने की घटना सामने आयी है। बीते 18 मार्च को ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा साईट निरीक्षण करने पर इसकी जानकारी मिली । ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के बाद इसकी लिखित सूचना ठेकेदार के…

Read More

कल 22 मार्च को भक्त माँ कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि आरंग।जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम रसनी में 22 मार्च को भक्त माँ कर्मा जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरू खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।अध्यक्षता देवनाथ साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज जिला रायपुर ग्रामीण करेंगे। इस अवसर पर दोपहर 3:00 बजे से संत माता कर्मा आरती पूजा, अतिथि आगमन, स्वागत, उद्बोधन के साथ ही साथ बुजुर्गों का सम्मान, युवा तथा मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कला में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। लोक सरगम गोविंद…

Read More

आरंग में 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में निकलेगी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य आकर्षण… आरंग। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् २०८३ के पावन अवसर पर आरंग क्षेत्र में एक भव्य एवं ऐतिहासिक “विशाल शोभायात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समस्त हिन्दू समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दू संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाना तथा नववर्ष के स्वागत को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना है। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियां, धार्मिक ध्वज,…

Read More

कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का सतत निरीक्षण जारी-छात्रों को किया प्रोत्साहित … आरंग। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में आरंग विकासखंड में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण टीमों द्वारा लगातार केंद्रों का दौरा किया जा रहा है।इसी कड़ी में संकुल केंद्र खमतराई की प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने पूर्व माध्यमिक शाला…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर के इस छात्र का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन…. आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर खौली के छात्र सुशांत निर्मलकर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैम्प (रायपुर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सुशांत का चयन कक्षा छठवीं के लिए हुआ है। सुशांत पिता जोहनलाल निर्मलकर (पंच ) एवं माता श्रीमती कुशमलता निर्मलकर के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है। सुशांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग तथा वेदांश (कोच) को…

Read More

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-01 चैन माउंटेन मशीन सहित 11 हाइवा जप्त आरंग। महानदी से रेत की चोरी का काला धंधा करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मशीन और कई वाहनों को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर खनिज विभाग, राजस्व और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए आरंग के कुम्हारी, कुरूद और मोहमेला घाटों पर रात के अंधेरे में चल रहे अवैध उत्खनन पर छापेमारी करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहन, नदी के बीच से रेत निकालने…

Read More

महानदी पुल के नीचे मिली एक युवक की लाश-पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का होगा खुलासा आरंग। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में आज सुबह नेशनल हाईवे 53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है।आरंग पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दृष्टिकोणों से मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18 वर्ष), पिता राजाराम पाल के रूप में…

Read More

कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन-नव चयनित IAS ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की जा सकती सफलता आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में आज कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ अभया रा जोगलेकर ने संजय डहरिया को यूपीएससी में सफलता की बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक नव चयनित IAS संजय डहरिया रहे। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के…

Read More

योगासन शाखा में मनाया गया हिन्दू नव वर्ष…. आरंग : – अग्रसेन योगासन शाखा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर अग्रवाल पारा आरंग के संयुक्त प्रयास से अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन , प्राणायाम ,ध्यान योग एवं ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि अमर आहूजा ,एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अरोरा द्वारा भारत माता ,डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ,एवं सदाशिव गोलवलकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि अमर आहूजा ने कहा कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ही ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ किया…

Read More

हिंदू नववर्ष पर छात्र छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा-दी नववर्ष की शुभकामनाएं…. आरंग । ग्राम पंचायत गुल्लू स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में छात्र छात्राओं ने गुरुवार को शोभायात्रा निकाल कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल छात्र छात्राओं ने नववर्ष मंगलमय हो,विक्रम संवत् अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम् का जयकारा लगाते हुए बाजार चौक अर्धनारीश्वर शिव मंदिर होते हुए बस स्टैंड रोड से ग्राम भ्रमण किया।जगह जगह में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया वही ग्राम भारती जिला रायपुर ग्रामीण के मुकेश साहू ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के सचिव अशोक यादव ने हिन्दू…

Read More