Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संकुल के विद्यालयों में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व-छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी

    August 28, 2026

    पेड़ो को राखी एवं रक्षासूत्र बांधकर कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 28, 2026

    बड़ी खबर-नहर पुलिया पर चाकू की नोक पर 5 हजार की लूट-ग्रामीणों में दहशत

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंदिर हसौद नगर पालिका में भी घमासान-नगर पालिका अध्यक्ष के नगर बंद की घोषणा के बाद बीजेपी पार्षदों ने सामान्य सभा की बैठक को लेकर दे दिया ये अल्टीमेटीम-पढ़िए क्या है पूरा मामला
    Blog

    मंदिर हसौद नगर पालिका में भी घमासान-नगर पालिका अध्यक्ष के नगर बंद की घोषणा के बाद बीजेपी पार्षदों ने सामान्य सभा की बैठक को लेकर दे दिया ये अल्टीमेटीम-पढ़िए क्या है पूरा मामला

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 14, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंदिर हसौद नगर पालिका में भी घमासान-नगर पालिका अध्यक्ष के नगर बंद की घोषणा के बाद बीजेपी पार्षदों ने सामान्य सभा की बैठक को लेकर दे दिया ये अल्टीमेटीम-पढ़िए क्या है पूरा मामला

    Oplus_131072

    आरंग। नगर पालिका मंदिरहसौद में बीजेपी पार्षदों के तेवर के बाद सामान्य सभा की बैठक को लेकर घमासान शुरू हो गया है।बीजेपी पार्षदों ने एक विज्ञप्ति में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर बंद और पालिका कार्यालय में तालाबंदी के घोषणा को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए बताया कि अध्यक्ष के ढीले व सुस्त कार्यशैली के परिणाम स्वरूप मंदिर हसौद पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक साल भर से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी संपन्न नही हो पाई है।उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षदों द्वारा अब तक कुल 02 बार बैठक बुलाए जाने को हेतु अध्यक्ष से दिनांक 05.02.2026 एवं 11.03.2026 पत्राचार किया जा चूका है।इसके अलावा मंदिर हसौद पालिका C.M.O द्वारा भी अध्यक्ष को दिनांक 16.02.2026 एवं दिनांक 18.02.2026 को नस्ती प्रस्तुत कर परिषद कि बैठक बुलाए जाने संबंधी पत्र प्रेषित किया जा चुका है ! जिसे अध्यक्ष द्वारा अकारण हाथों हाथ वापस कर दिया गया जो उनके गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली एवं निष्क्रियता पूर्ण व्यवहार को दर्शाती है।और इसी के चलते इतने लबे समय से अब तक परिषद की सामान्य सभा आयोजित नहीं हुई है।भाजपा पार्षद गण श्रीमति मंजु ललित कश्यप, श्रीमती मधुबाला बंजारे, श्रीमती पदमा यादव, तुलेश देवांगन, सुरेश यादव, सागर पटेल ने नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष के लचर कार्यशैली के खिलाफ संचालक नगरीय प्रशासन विभाग नवा रायपुर एवं जिला कलेक्टर रायपुर तथा थाना मंदिर हसौद को पत्र प्रेषित कर 24 घंटों के भीतर बैठक बुलाए जाने संबंधी मांग की है। मांग पूरी न होने कि स्थिति में अध्यक्ष हटाओ पालिका बचाओ अभियान चलाये जाने की चेतावनी दी है। पार्षदों ने विज्ञप्ति में बताया कि अध्यक्ष द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालते हुए भ्रामक एवं आधारहीन तर्क प्रगट कर सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया जा रहा है कि, CMO को बैठक से संबंधित एजेंडा एवं नस्ती सहित अभिलेख प्रस्तुत किया जा रहा है जबकि वास्तविकता ये है कि कल दिनांक 13.03.2026 को अध्यक्ष द्वारा नस्ती पेश करने पत्र प्रेषित किया गया था जिसपर CMO द्वारा मीटिंग का हवाला देकर बैठक संबंधी एजेंडा एवं नस्ती सोमवार को प्रस्तुत किए जाने की लिखित सूचना दे दी थी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संकुल के विद्यालयों में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व-छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी

    August 28, 2026

    पेड़ो को राखी एवं रक्षासूत्र बांधकर कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 28, 2026

    बड़ी खबर-नहर पुलिया पर चाकू की नोक पर 5 हजार की लूट-ग्रामीणों में दहशत

    August 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संकुल के विद्यालयों में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व-छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी

    Vinod GuptaAugust 28, 20264 Views

    संकुल के विद्यालयों में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व-छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.