Author: Vinod Gupta
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने भूमिहीनों को पीएम आवास का लाभ दिलाने सहित इन मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट आरंग। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में आरंग के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर हो रही दिक्कतों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा भूमिहीनों को प्रधानमंत्री आवास नही मिल रहा है साथ ही सम्मलित खातों में भी नियमो के तहत आवास आबंटन में दिक्कत आ रही है।उन्होंने उक्त समस्याओ की समीक्षा करवाते हुए इसके सरलीकरण का आग्रह किया। इस…
इंतजार की घड़ियां हुई खत्म-पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में इस तारीख को निकाली जाएगी प्रवेश हेतु लाटरी आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा पहली में रिक्त सीटों के लिए दिनांक 5 मई तक आवेदन मँगवाए गए थे। जो कि लोक शिक्षण संचनालय द्वारा निर्देशित था।साथ ही दिनांक 5 मई से 10 मई के मध्य नवीन प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनो की लॉटरी निकाले जाने का भी निर्देश है जिसके लिए शाला विकास समिति के सहयोग से यह प्रक्रिया विद्यालय भवन में 09 मई 2025 शुक्रवार को प्रातः 09 बजे से 11बजे के मध्य किया जाना…
पेंशन अदायगी पत्र पाकर भावुक हुए शिक्षक द्वय-BEO के प्रति जताया आभार… आरंग। 30 अप्रैल की स्थिति में सेवानिवृत हुए शिक्षक प्रधान पाठक पुराणिक राम साहू शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद एवं शिक्षक पोखन लाल साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैहार के सेवा निवृत होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए कोष लेखा विभाग के माध्यम से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर पेंशन अदायगी पत्र प्रदान किया ज्ञात हो कि पुराणिक साहू ने जहां अपने सेवा काल में 42 वर्ष 6 माह 26 दिन की लंबी सेवा दी वही पोखन लाल…
आरंग ब्लॉक में सुशासन का पहला समाधान शिविर-प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण-कलेक्टर सहित कई उच्चाधिकारी रहे उपस्थित आरंग। आज सोमवार को ग्राम पंचायत खमतराई हाई स्कूल मैदान में सुशासन तिहार के तृतीय चरण का पहला समाधान शिविर जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन के मार्गदर्शन एवं एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाधान शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू ने की एवं जिला पंचायत सदस्य तारणि चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रीति राकेश चंद्राकर,…
चिरायु की पहल-बच्ची को मिला जीवनदान-बच्चे के दिल में छेद का हुआ सफल ऑपरेशन-पढ़िए पूरी स्टोरी… आरंग।चिरायु के अंर्तगत ग्राम चिखली की अर्चना प्रजापति के हृदय का सफल ईलाज किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंर्तगत ग्राम चिखली विकासखण्ड आरंग जिला रायपुर के प्राथमिक शाला में चिरायु टीम द्वारा हेल्थ चेकअप करने हेतु भ्रमण किया। हेल्थ चेकअप के दौरान अर्चना प्रजापति 07 वर्ष पिता आस कुमार कक्षा पहली की छात्रा की हृदय गति असमान्य पाई गई। पुछताछ के दौरान पता चला कि खेलने के समय काफी थक जाती है एवं बच्ची का चेहरा व होंट नीला दिख रहा…
पेयजल समस्या-अधिकारियो को लेकर गाँव पहुचे जनपद सदस्य-निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश…. आरंग। जनपद पंचायत आरंग सभापति लुकेश साहू ने अपने जनपद क्षेत्र बनरसी गांव में पानी की गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए सक्रीय हो गए है। उन्होंने पेयजल समस्या के समीक्षा और निवारण की दिशा में कदम उठाते हुए एसडीओ दीपक कोहली और सब इंजीनियर रानू मैडम के साथ मिलकर गांव के जल संकट का अवलोकन किया एवं यथा संभव तत्काल उनके निराकरण करने के हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने जिस चीज के लिए…
आज जानकी नवमी-राधाकृष्ण मंदिर में होगा श्री विग्रह का दुग्ध अभिषेक और पूजन…. आरंग। प्रतिवर्ष माँ जानकी नवमी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व माता सीता के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जो त्रेतायुग की एक पवित्र, संयमशील और त्यागमयी स्त्रीत्व की प्रतीक मानी जाती हैं। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज सोमवार 05 मई को सीता नवमी उत्सव में सुबह 11 से श्री विग्रह का दुग्ध अभिषेक, पूजन और प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। जिसमे मंदिर ट्रस्ट सदस्यों सहित नगर के श्रद्धालू बड़ी…
पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होकर नव नियुक्त अध्यक्षो को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दी बधाई आरंग। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम तथा रजक रजककार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ के नवनियुक अध्यक्ष प्रहलाद रजक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन भी शामिल होकर नव नियुक्त अध्यक्षो को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार बोर्ड ,…
परीक्षा में असफल अनुत्तीर्ण विद्यार्थी न गिरने दें अपना मनोबल-इस व्याख्याता ने बताया काउंसलिंग को एक महत्वपूर्ण उपकरण आरंग। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवां विकास खंड आरंग जिला रायपुर के रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने काउंसलिंग को एक महत्वपूर्ण उपकरण बताया है जिसका उपयोग परीक्षा में अनुत्तीर्ण या असफल विद्यार्थी के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा सकता है l छात्रों को उनकी गलतियों से सीखने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके हम उन्हें उनकी सफलता प्राप्त…
फ्लावर डेकोरेशन एग्जीबिशन का आयोजन-रचनात्मक प्रकृति से जुड़ने और उसके दोबारा उपयोग के महत्व के बारे में दी गई जानकारी आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ में बॉटनी डिपार्टमेंट के SEC बॉटनी के छात्र छात्राओं के द्वारा फ्लोरीकल्चर के अंतर्गत फ्लावर डेकोरेशन का एग्जीबिशन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ आर अभ्या जोगलेकर ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया इस एग्जीबिशन में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ रेनू माहेश्वरी प्रिंसिपल नवीन गवर्नमेंट कॉलेज तामाशिवानी उपस्थिति रही उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया इस एग्जीबिशन के लिए उन्होंने उन्हें प्रेरित किया कि वह इससे अपने…
